Tuesday, September 26, 2023
पाठकों के लेख एवं विचार*Tricity times special सावधान सावधान सावधान*

*Tricity times special सावधान सावधान सावधान*

Must read

1 Tct

Tricity times special

सावधान सावधान सावधान

ग्लोबल वार्मिंग का सबसे ज़्यादा खतरनाक असर सामने आने वाला है ! मत काटो पेड़ों को अगर बहुत जरूरी नहीं हो ! अगर काटो एक वृक्ष तो लगाओ बदले में पांच साल नए !

नीचे से पिघल रहा अंटार्कटिका का ‘डूम्सडे ग्लेशियर’, पहली बार सामने आईं चौंकाने वाली तस्वीरें

वैज्ञानिकों के अनुसार, ‘डूम्सडे ग्लेशियर’ जो मोटे तौर पर फ्लोरिडा से थोड़े बड़े आकार का है ! यह ग्लेशियर पिछले 30 वर्षों में जलवायु परिवर्तन के प्रति संवेदनशील रहा है। वैश्विक समुद्र स्तर में वृद्धि का लगभग 4% हिस्सा इस ग्लेशियर की वजह से ही है। शोधकर्ताओं का कहना है कि अगर ग्लेशियर टूटता है तो आने वाले समय में वैश्विक समुद्र स्तर में 25 इंच की बढ़ोतरी हो सकती है।

जानकारों के मुताबिक, समुद्र का जलस्तर बढ़ने पर दुनिया के कई तटीय स्थानों को नुकसान होगा। यह भी आशंका जताई गई है कि ऐसा होने की स्थिति में दुनिया के कई बड़े शहर डूब जाएंगे। इनमें शंघाई, न्यूयॉर्क, मियामी, टोक्यो और भारत के शहर मुंबई का नाम शामिल है।

अगले 10 वर्षों में सागर तट के उथले किनारे सदा सदा के लिए डूब जाएंगे और कई अहम और आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण बंदरगाह बेकार हो जाएंगे !

इसलिए अनावश्यक रूप से जंगलों में आग ना लगाएं और ना ही बिना वजह वृक्षों को काटें !
ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए जीने योग्य वातावरण छोड़कर जा सकें !

संकलन : नवल किशोर शर्मा

Naval kishore tct :लेखक एवं संकलनकर्ता

Author

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article