Tuesday, October 3, 2023
पाठकों के लेख एवं विचार*मुस्कुराने की वजह* *लेखक विनोद वत्स*

*मुस्कुराने की वजह* *लेखक विनोद वत्स*

Must read

 

1 Tct
Tct

(मुस्कुराने की वजह)

मुस्कराने की वजह ढूँढ़िये।
किसी को हँसाने की वजह ढूंढ़िये।
मुस्कुराने की वजह ढूंढ़िये
कोई पुराना नगमा गुनगुना दीजिये।
मुस्कराने की वजह ढूँढ़िये।
कोई भूखा हो उसको खिला दीजिये।
मुस्कराने की वजह ढूँढ़िये।
कोई नाराज़ हो उसको मना लीजिये।
मुस्कराने की वजह ढूँढ़िये।
दिल जवां रहे दोस्त बना लीजिये।
मुस्कराने की वजह ढूँढ़िये।
अपने बाबा के पावँ दबा दीजिये।
मुस्कराने की वजह ढूँढ़िये।
वृद्ध आश्रम में जन्मदिन मना लीजिये।
मुस्कराने की वजह ढूँढ़िये।
दीवाली पे गरीब के दिये सजा लीजिये।
मुस्कराने की वजह ढूँढ़िये।
रोज गाय को रोटी खिला दीजिये।
मुस्कराने की वजह ढूँढ़िये।
पशु पक्षी को पानी पिला दीजिये।
मुस्कराने की वजह ढूँढ़िये।
छोटी रेहड़ी से सब्जी जरूर लीजिये।
मुस्कराने की वजह ढूँढ़िये।
कोई भूखा ना सोये दुआ कीजिये।
मुस्कराने की वजह ढूँढ़िये।
भूखे कुत्तों को बिस्कुट खिला दीजिये।
मुस्कराने की वजह ढूँढ़िये।
बूढ़े माँ बाप को पलको पे बिछा दीजिये।
मुस्कराने की वजह ढूँढ़िये।
दोस्त कितना भी रूठे मना लीजिये।
मुस्कराने की वजह ढूँढ़िये।
इतना हँसाओ की आँसू गिरा दीजिये।
मुस्कराने की वजह ढूँढ़िये।
जिसको चाहो उसे अपना लीजिये।
मुस्कराने की वजह ढूँढ़िये।
प्यार बाटों नफरत भुला दीजिये।
मुस्कराने की वजह ढूँढ़िये।
जिसको पूजो उसी को सदा दीजिये।
मुस्कराने की वजह ढूँढ़िये।
बेवजह भी कभी मुस्कुरा दीजिये।
मुस्कराने की वजह ढूँढ़िये।
बूढ़ी अम्मा को रस्ता दिखा दीजिये।
मुस्कराने की वजह ढूँढ़िये।
इस प्रकृति को अपना लीजिये।
मुस्कराने की वजह ढूँढ़िये।
किसी के दुख में आँसू बहा दीजिये।
मुस्कराने की वजह ढूँढ़िये।
किसी गरीब बच्ची को पढ़ा दीजिये।
मुस्कराने की वजह ढूँढ़िये।
कोई भूखा ना सोये ऐसा शासक दीजिये।
मुस्कराने की वजह ढूँढ़िये।
जो सोये है उनको जगा दीजिये।

Vinod vats

Author

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article