*अनु शर्मा, चौपाटी पालमपुर ने किया 77वीं बार रक्तदान*
अनु शर्मा में रक्तदान करने का ऐसा जज्बा की एक बार रक्तदान करने के कुछ घंटे बाद ही फिर से रक्तदान करने को तैयार हो जाते हैं परंतु डॉक्टर ऐसा करने से मन कर देते हैं


*अनु शर्मा, चौपाटी पालमपुर ने किया 77वीं बार रक्तदान*

चौपाटी, पालमपुर। ट्राई सिटी टाइम्स न्यूज़
अनु शर्मा, चौपाटी पालमपुर का एक ऐसा व्यक्तित्व हैं, जिनके पास न कोई संस्था है और न ही सरकारी या गैर-सरकारी समर्थन। फिर भी रक्तदान का ऐसा जज़्बा कि अब तक वे अकेले ही 76 बार रक्तदान कर चुके हैं।
आज उन्होंने 77वीं बार रक्तदान करके अपने इस मानव सेवा मिशन को आगे बढ़ाया। लोगों की जान बचाने का जुनून ऐसा कि बिना किसी टीआरपी या प्रचार की इच्छा के वे नियमित रूप से रक्तदान करते रहते हैं।
इनके जज़्बे और हौसले को दाद देनी पड़ेगी, क्योंकि जब कोई व्यक्ति किसी संस्था द्वारा प्रायोजित रक्तदान शिविर में जाता है, तो उसे पूरा मान-सम्मान, टीआरपी और सभी सुविधाएं मिलती हैं। परंतु अनु शर्मा जब भी महसूस करते हैं कि आज किसी ज़रूरतमंद की मदद की जा सकती है, वे सीधे अस्पताल पहुंचकर रक्तदान कर देते हैं। ऐसा जज़्बा बहुत कम लोगों में होता है।
ईश्वर उन्हें और शक्ति दें ताकि वे इसी तरह अपने रक्तदान के मिशन को आगे बढ़ाते रहें और जल्द ही 100वीं बार रक्तदान का लक्ष्य भी पूरा करें।



