चंडीगढ़ नगर निगम के चुनावों के परिणाम आना शुरू
चंडीगढ़ मीनाक्षी सूद

Bksood chief editor: चंडीगढ़ में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना हो रही है।
चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के नतीजे तेजी से आने शुरू हो गए हैं। अभी तक आम आदमी पार्टी और भाजपा 4-4 सीटें जीत चुकी है। इसके अलावा कांग्रेस 2 सीटें ही जीत पाई है। चुनाव में आम आदमी पार्टी और भाजपा
के बीच मुख्य मुकाबला चल रहा है। वहीं भाजपा को अब तक का सबसे बड़ा झटका लगा है। वार्ड 17 से भाजपा के मेयर रहे रविकांत शर्मा आम आदमी पार्टी के हाथों चुनाव हार गए हैं। हालांकि सीनियर डिप्टी मेयर महेशइंदर सिद्धू छोटे अंतर से जीतने में कामयाब रहे। इसके अलावा 3 सीटों पर आप एक पर भाजपा और 2 पर कांग्रेसआगे चल रही है।
वार्ड 2 से भाजपा के महेशइंदर सिंह सिद्धू 11 वोटों से जीते। उन्होंने कांग्रेस हरमोहिंदर सिंह लक्की को हराया।
• वार्ड 14 से भाजपा के कुलजीत सिंह संधू ने आम आदमी पार्टी के कुलदीप सिंह को 255 वोटों
से हराया। • वार्ड 17 से आम आदमी पार्टी के दमनप्रीत सिंह ने भाजपा के रविकांत शर्मा को 828 वोट से हराया।
वार्ड 21 से आम आदमी पार्टीके जसबीर सिंह चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने 939 वोटों से भाजपा के देवेश मोदगिल को हराया। • वार्ड एक से आम आदमी पार्टी की जसविंदर कौर चुनाव जीत गई है। उन्हें 3319 वोट मिली। उन्होंने 1009 वोटों से भाजपा की मनजीत कौर को हराया। • वार्ड 25 से आम आदमी पार्टी के योगेश ढींगरा ने भाजपा के
विजय कौशल राणा को 315 वोटों से हराया।वर्ड 33 से भाजपा केकंवरजीत सिंह ने कांग्रेस विजय सिंह राणा को 742 वोट से हराया।
वार्ड 13 से कांग्रेस के सचिन गालव ने आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता चंद्रमुखी शर्मा को 285 वोटों से हराया। • वार्ड नंबर से भाजपा की बिमलादुबे ने आजाद मनप्रीत कौर को1795 वोटों से हराया।
वार्ड 5 से कांग्रेस की दर्शना ने भाजपा की नितिका गुप्ता को 2737 वोट से हराया। इसके अलावा शुरूआती रुझानों
में तीन सीटों पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार आगे हैं। चार पर अब भाजपा आगे है। दो पर कांग्रेस पार्टी का उम्मीदवार आगे चल रहा है। मतगणना केंद्रों के बाहर पुलिस तैनात हैं और केवल उम्मीदवार और पोलिंग एजेंट को ही अंदर जाने की अनुमति है। मतगणना केंद्रों की सुरक्षा के लिए पेरामिलिट्री फोर्स और चंडीगढ़ पुलिस तैनात है।