*चंडीगढ़ प्रशासन ने बदला सरकारी दफ्तरों का समय,*
Vishal Rana tctचंडीगढ़


चंडीगढ़ प्रशासन ने बदला सरकारी दफ्तरों का समय, चंडीगढ़ प्रशासक के सलाहकार के आदेश पर अब साढ़े नौ बजे से खुलेंगे ऑफिस
प्रशासन के आदेशों के अनुसार अब शहर में सुबह 9.30 से शाम 5.30 बजे के बीच दफ्तर खुलेंगे,
चंडीगढ़ यूटी प्रशासन ने शहर के सरकारी दफ्तरों के समय में बदलाव कर दिया गया है। प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल की ओर से इस संबंध में शुक्रवार को आदेश जारी किए गए हैं। आदेश में लिखा गया है कि ये समय इसलिए बदला जा रहा है, ताकि एक समय पर छुट्टी होने पर शाम के समय लोगों को ट्रैफिक समस्या का सामना न करना पड़े।
इस विषय पर तर्क दिया गया है कि मोहाली, पंचकूला और केंद्र सरकार के दफ्तरों के लिए लोगों की छुट्टी एक समय पर होती है, जिसके चलते उन्हें ट्रैफिक समस्या का सामना करना पड़ता है। यही कारण है कि उन्होंने दफ्तरों के समय में बदलाव किया है।