*सुलह में हो रहा है केवल अपनों का विकास जगदीश सिपहिया*
सुलह में जो हो रहा है, वह लोकतंत्र के विरुद्धः सुलह में कॉंग्रेस पार्टी एकजुट जगदीश सिपहिया

के.सी.सी. बैंक के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रदेश कांग्रेस के सचिव जगदीश सिपहिया ने कहा कि सुलह में जो भी हो रहा है, वह लोकतंत्र के विरुद्ध है। राजनीति सेवाभाव से लाखों के होर्डिंग लगे। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में राशन देने की शुरूआत पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह द्वारा की गई थी। राशन देने में भी वर्तमान सरकार आनाकानी कर रही है।
होनी चाहिए परंतु सुलह पालमपुर : पत्रकार वार्ता को संबोधित करते के. सी.सी. बैंक के पूर्व अध्यक्ष में सरकारी खजाने से एवं प्रदेश कांग्रेस सचिव जगदीश सिपहिया व अन्य।
उन्होंने कहा कि सुलह में जो विकास कार्य कांग्रेस की देन हैं, उन्हें एक चार्ट पर दर्शा कर घर-घर बांट जनता को गुमराह किया गया लेकिन जनता सब जान चुकी है। सुलह में कर्मचारियों में डर पैदा किया गया है। उन्होंने कहा कि घोटालों को जनता के बीच लाया जाएगा। इस अवसर पर इंटक महामंत्री सीता राम सैनी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अरुण विपिन पुजारी, ओ.बी.सी. सैल के अध्यक्ष बलदेव, धर्म सिंह ठाकुर, अमन, राजेश व अशोक कपूर आदि उपस्थित रहे।
पार्टी टिकट देती है तो सुलह से लड़ंगा चुनाव
जगदीश सिपहिया ने कहा कि सुलह विधानसभा से कांग्रेस पार्टी टिकट देती है तो वह चुनाव लड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि वह सुलह से चुनाव लड़ने की इच्छा रखते हैं और इच्छा रखना हर व्यक्ति का अधिकार है। उन्होंने कहा कि शुरल से 10 पंचायतें सुलह में शामिल की गई हैं। हाईकमान की तरफ से जिसे भी पार्टी का टिकट मिलेगा उसके साथ चलेंगे। उन्होंने इस बात का खंडन किया कि सुलह में पार्टी मैं गुटबाजी है चुनाव के कांग्रेस कार्यकर्ता जिस किसी को भी टिकट मिलेगा उसकी पूरी सपोर्ट करेंगे तथा शीघ्र ही पार्टी के प्रति वफादारी के लिए एक शपथ समारोह किया जाएगा