*TRICITY TIMES MORNING NEWS BULLETIN ट्राईसिटी टाइम्स प्रातः काल समाचार बुलेटिन*
TRICITY TIMES MORNING NEWS BULLETIN
ट्राईसिटी टाइम्स प्रातः काल समाचार बुलेटिन
संवाददाता : नवल किशोर शर्मा
दिनांक 28 फरवरी 2022
विक्रम संवत (Purnimanta) : फाल्गुन 11, 2078, विक्रम संवत (Amanta) : माघ 26, 2078, शक संवत
मुख्य समाचार
* प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी यूक्रेन संकट पर उच्चस्तरीय बैठक करेंगे, यूक्रेन में फंसे भारतीयों को सरकारी खर्च पर स्वदेश लाया जाएगा
* यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों की सुरक्षित निकासी के लिए उन्हें नज़दीकी रेलवे स्टेशनों से पश्चिमी क्षेत्रों तक पहुंचने का परामर्श दिया
* रूस-यूक्रेन विवाद पर रात संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक हुई
* उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण में शाम पांच बजे तक 54 प्रतिशत से अधिक मतदान
* प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा- महिलाएं पुराने मिथक तोड़कर विभिन्न क्षेत्रों में नई उंचाइयां छू रही हैं
राष्ट्रीय
* विदेशमंत्री एस. जयशंकर ने यूक्रेन से भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए मोल्दोवा के विदेश मंत्री से बात की
* विदेश मंत्रालय ने रूस और यूक्रेन के राजदूतों से बात कर भारतीय नागरिकों, विशेषकर छात्रों की सुरक्षा पर चिंता जताई
* सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने दुपहिया वाहन ढोने वाले भारी वाहनों और ट्रेलरों के लिए अधिकतम तीन डेक के परिचालन से संबंधित एक अधिसूचना जारी की
* सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री डॉक्टर एल. मुरुगन ने कहा – प्रधानमंत्री ने यूक्रेन से भारतीय छात्रों को वापस लाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए हैं
अंतरराष्ट्रीय
* यूरोपीय संघ के विदेश मंत्रियों की यूक्रेन की मदद करने के तौर-तरीकों पर विचार करने के लिए कल रात आपात बैठक हुई
खेल जगत
* स्पेन ने एफ.आई.एच. प्रो-लीग महिला हॉकी में भारत को तीन के मुकाबले चार गोल से हराया
राज्य समाचार
* उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के शेष दो चरणों के प्रचार में भी तेजी आई
* मणिपुर में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए आज होने वाले मतदान की सभी तैयारियां पूरी
* कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद के भतीजे मुबाशिर आज़ाद भारतीय जनता पार्टी में शामिल
* नगालैंड में भी कल गहन पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान शुरू हुआ
* भाजपा के नेता और सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा – उत्तर प्रदेश में पिछले पांच वर्षों में बहुमुखी विकास हुआ है
मौसम सूचना
देश के चार महानगरों के मौसम
– – – – राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। तापमान 11 डिग्री और 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। मुम्बई में आमतौर पर आसमान साफ रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। चेन्नई में भी कहीं-कहीं बादल छाए रहने का अनुमान है। तापमान 23 डिग्री और 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। कोलकाता में आसमान साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
