*TRICITY TIMES EVENING NEWS 10 MARCH 2022 ट्राई सिटी टाइम्स संध्या समाचार*
TRICITY TIMES EVENING NEWS
10 MARCH 2022
ट्राई सिटी टाइम्स संध्या समाचार
संकलन : नवल किशोर प्रधान संवाददाता tct
1) उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव परिणाम 2022 Live Counting Update: उत्तर प्रदेश की 18वीं विधानसभा के चुनाव के लिए मतगणना जारी है। UP में 270 सीटों पर भाजपा ने बढ़त बना ली है। जबकि सपा 128 सीटों पर ही सिमटी दिखाई दे रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 1,02,399 मतों के अंतर से चुनाव जीत गए हैं। वहीं, अखिलेश यादव ने करहल सीट से चुनाव जीत गए हैं। भाजपा के संगीत सोम हार गए हैं। कुशीनगर की फाजिलनगर सीट से स्वामी प्रसाद मौर्य हार गए हैं। सिराथू सीट पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पीछे चल रहे हैं। मतगणना रोकने पर सपा कार्यकर्ताओं का हंगामा जारी है। अभी मतगणना पूरी नहीं हुई है !
2) आम आदमी पार्टी ने पंजाब में लहराया जीत का परचम, हालांकि एक्जिट पोल में आम आदमी पार्टी को बढ़त पर दिखाया गया था किन्तु AAP ने एक्जिट पोल की सम्भावनाओं से भी आगे बढ़ा कर पंजाब की सत्ता पर कब्जा कर लिया है !
AAP 92
कॉंग्रेस 18
भाजपा 2
शिरोमणि अकाली दल 3
PLC 0
3) गोआ में भीतरी भाजपा ने अपनों मुख्य प्रतिद्वंद्वी काँग्रेस पर बढ़त दर्ज की है और सरकार बनाने हेतु अवश्यक जनादेश प्राप्त कर लिया है !
भाजपा 20
काँग्रेस 11
AAP 2
MAG 2
GFP 1
4) उत्तराखंड में भी जनता जनार्दन ने भाजपा को जनादेश दिया है !
भाजपा 48
काँग्रेस 18
AAP 0
अन्य 4
5) मणिपुर में भाजपा ने विजय पताका फहराते हुए निम्न आंकड़ों जो छुआ है
भाजपा 32
NPEP 7
काँग्रेस 5
NPF 5
तृणमूल कांग्रेस 0
उल्लेखनीय है कि पंजाब में भाजपा की करारी हार का मुख्य कारण रहा किसान आंदोलन और शिरोमणि अकाली दल से जनता का मोह भंग! वहीं काँग्रेस की दुर्गति का ठीकरा आलाकमान और राज्य काँग्रेस नवजोत सिद्धू के सिर पर फोड़ने पर आमादा है ! पंजाब कॉंग्रेस का एक धड़ा ऐसा भी है जो इस करारी हार का मुख्य कारण कैप्टन अमरिंदर सिंह को हटाया जाना मान रहा है !
6) पंजाब के भावी मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान के बड़े एलान : किसी सरकारी दफ्तर में मुख्यमंत्री की फोटो नहीं लगेगी, बाबा साहेब और भगतसिंह की फोटो लगेगी। एक महीने में पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फर्क सामने दिखेगा।
*अंतरराष्ट्रीय समाचारों में:
अंतरराष्ट्रीय खबरों में पिछले दो हफ्तों की भांति आज भी यूक्रेन मुद्दा छाया हुआ है
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन को लेकर दिया बड़ा ब्यान :- हम यूक्रेन सरकार को गिराना नहीं चाहते हैं, हमारा मक़सद यूक्रेन की जनता को आजाद करवाना है,
यूक्रेन ने अपने सुर बदलते हुए नाटो समेत पश्चिमी यूरोपीय देशों की कड़ी निंदा की है, इधर अमेरिका ने रूस पर कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाए हैं, पोलैंड यूक्रेन को सैन्य हथियार देने पर सहमत हो गया है लेकिन यूक्रेन अब ऐसा कोई भी फैसला लेते हुए डर और झिझक रहा है.!
