
शिमला में बुधवार रात को मार्च के दौरान 53 वर्षों में सबसे ज्यादा अधितम तापमान रिकॉर्ड हुआ। शहर का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले वर्ष 2010 में न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री रिकॉर्ड हुआ था। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के पास वर्ष 1969 से उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार 16 मार्च की रात मार्च के दौरान शिमला में सबसे अधिक गर्म रही। प्रदेश के अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज हुई है। बीरबार को प्रदेश के दस क्षेत्रों में पारा 30 डिग्री से ज्यादा रहा। मौसम विज्ञान केंद्र ने शुक्रवार को पूरे प्रदेश में मौसम साफ बना रहने की संभावना जताई है। शनिवार और रविवार को मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। मौसम साफ होने के कारण लोग होली का पूरा आनंद ले रहे हैं वरना ठंड के कारण तथा अंधड़ के कारण पूरा मजा किरकिरा हो जाता था।shimla