Mandi/ Palampur/ Dharamshalaताजा खबरें

*विधान सभा अध्यक्ष, विपिन सिंह परमार ने गुरुवार को रमेहड़, भवारना, डारोह तथा थुरल में होली के अवसर पर शिरकत की।*

प्रेस नोट

Bksood chief editor tct

पालमपुर, 17 मार्च :- विधान सभा अध्यक्ष, विपिन सिंह परमार ने गुरुवार को रमेहड़, भवारना, डरोह तथा थुरल में होली के अवसर पर शिरकत की। उन्होंने चारों स्थानों पर निकाली जाने वाली देवी-देवताओं झाँकियों का आशीर्वाद प्राप्त किया और पूजा अर्चना की।
परमार ने कहा कि मेले और उत्सव भारतीय संस्कृति और हमारी समृद्ध परंपराओं के हिस्से हैं जो आपसी भाईचारे और सौहार्द की भावना उत्पन्न करते हैं। उन्होंने रंगों के होली महापर्व की बधाई देते हुए कहा कि होली असत्य पर सत्य के विजय का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पालमपुर और आसपास के क्षेत्र में होली के अवसर को उत्सव के रूप में मनाया जाता है। पूरे क्षेत्र की खुशहाली और समृद्धि के लिये देवी देवताओं की झाँकियों की पूरे क्षेत्र में परिक्रमा की परंपरा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में होली का आयोजन लोगों की अटूट आस्था और जनभावनाओं का प्रतीक है जिसे पूरे क्षेत्र में बड़ी ही शिद्दत के साथ मनाया जाता है।
उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से जहां मनोरंजन होता है, वहीं अगली पीढ़ी को भी देश के समृद्ध इतिहास का ज्ञान होता है। उन्होंने रंगों का त्योहार होली पर सभी के जीवन में उमंग खुशियां की कामना की।

कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष कैप्टन देशराज शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य तनु भारती, भवारना की प्रधान बन्दना अवस्थी, भड़गवार पंचायत की प्रधान सोनिया बंटा उपप्रधान शिवालिक नरयाल, रमेंहड़ पंचायत के प्रधान महिंदर, उपप्रधान सुरजीत कुमार, भवारना कमेटी के प्रधान विकास सूद, रमेहड़ कमेटी के प्रधान श्रुति प्रकाश शर्मा, बलदेव सूद सहित कमेटियों के पदाधिकारी और सदस्य तथा सैंकड़ो गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button