*ग्राम पंचायत धीरा में क्षय रोग जागरूकता शिविर का आयोजन खंड चिकित्सा अधिकारी भवारना डॉ दिलावर सिंह दियोल की अध्यक्षता में किया गया।*

प्रेस नोट
पालमपुर, 21मार्च :- ग्राम पंचायत धीरा में क्षय रोग जागरूकता शिविर का आयोजन खंड चिकित्सा अधिकारी भवारना डॉ दिलावर सिंह दियोल की अध्यक्षता में किया गया।

शिविर में डॉ दिलावर सिंह दियोल ने बताया कि क्षय रोग पर लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया है। एक माह तक चलने वाला अभियान 24 मार्च को विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर समाप्त होगा। इसमे पूरा माह क्षय रोग के बारे में लोगों को जागरूक किया गया।
इस मौके पर स्वास्थ्य शिक्षक बीरबल वर्मा ने कहा कि टीबी एक साध्य रोग है जितनी जल्दी हो सके जांच करवा के इलाज शुरू कर देना चाहिए। व्यक्ति को दो सप्ताह की खांसी, बुखार, कमजोरी,भूख कम लगना, सीने में दर्द,बलगम में ख़ून आना इस रोग के लक्षण हो सकते है। समय पर इलाज करवा कर के व्यक्ति ठीक हो जाता है इस मौके पर मुनीश कुमार सुपरवाइजर ने भी अपने विचार रखे।
कुहाना की प्रधान बिंदु बाला, कंचन प्रधान काहनपट,राजेश मेहता खंड विकास समिति वाइस चेयरमैन, मलकीत सिंह उप्रधान डई, वार्ड सदस्य, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता श्रीमती कृतिका, ममता,राज कुमारी, पुजा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा वर्करों सहित 70 लोगो ने भाग लिया।
