ChandigarhMohaliPanchkulaPunjab

*चंडीगढ़ में कर्मचारियों पर केंद्रीय रूल्स लागू होंगे अमित शाह*

 

*चंडीगढ़ में कर्मचारियों पर केंद्रीय रूल्स लागू होंगे अमित शाह*
Bksood chief editor tct

इस फैसले से जहां कर्मचारियों में खुशी है वहीं पर राजनीतिज्ञ ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी है पंजाब के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा है कि हम इस फैसले का पुरजोर तरीके से विरोध करेंगे क्योंकि केंद्र सरकार चंडीगढ़ पार्क पंजाब का हक खत्म करना चाह रही है जो हरगिज़ नहीं होने देंगे कुछ राजनीतिक दलों ने कहा है कि पहले बीबीएमबी में पंजाब को दरकिनार किया गया चंडीगढ़ के कर्मचारियों पर केंद्र सरकार ने अपने नियम धूप कर पंजाब के लोगों को निराश किया है वही कर्मचारी संगठनों के नेताओं ने कहा है कि इससे कर्मचारियों को सर्विस में 2 साल की बढ़ोतरी हो जाएगी तथा उन्हें आर्थिक लाभ होगा वहीं पर उन्हें केंद्र सरकार के नियम और भत्ते मिलेंगे जिसके तहत उन्हें आर्थिक लाभ मिलेगा।नए  नियमों से कर्मचारियों को फायदा  होगा जहां रिटायरमेंट ग्रुप ए और बी की रिटायरमेंट 60 साल में होगी। पंजाब सर्विस रूल्स के मुताबिक 58 साल में रिटायरमेंट होती है। अब इन कर्मचारियों को 2 साल और मिलेंगे। इसी तरह क्लास फोर में रिटायरमेंट की उम्र 60 से बढ़कर 62 हो जाएगी।

वहीं पर अध्यापकों की सेवानिवृत्ति की आयु सीमा भी बढ़ जाएगी टीचर्स की रिटायरमेंट आयु बढ़ जाएगी। सभी  कॉलेजों में रिटायरमेंट 58 की जगह 65 साल में होगी। वहीं टेक्निकल कॉलेजों में 60 के बजाय टीचर 65 साल में रिटायर

गृह मंत्री अमित शाह ने कल चंडीगढ़ दौरे में यह घोषणा की थी। जिसमें कहा कि अब चंडीगढ़ के 23 हजार कर्मचारियों पर केंद्रीय सर्विस रूल्स लागू होंगे। इसका जल्द नोटिफिकेशन हो जाएगा। पंजाब के मुख्यमंत्री मान ने इस फैसले को पंजाब पुनर्गठन एक्ट 1966 का उल्लंघन करार दिया। मान ने कहा कि केंद्र सरकार सिलसिलेवार तरीके से दूसरे राज्यों के अफसरों और कर्मचारियों को चंडीगढ़ पर थोप रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button