पाठकों के लेख एवं विचारHimachal

Attitude :”शब्द “:लेखक विनोद शर्मा वत्स

 

 

शब्द  :विनोद वत्स

Tct chief editor

शब्द का अपना अर्थ है उसमें भी सही शब्द और गलत शब्द का अपना एक अर्थ है सही शब्द से   निकलने वाली ध्वनि की ऊर्जा सामने वाले के हृदय को आनंद से भर देती है। ठीक उसके विपरीत अगर हम गलत शब्द का इस्तेमाल करते है तो उस शब्द से निकलने वाली ध्वनि की जो ऊर्जा है वो नकारात्मक संदेश देती है जो उसके चरित्र को दर्शाती है इसलिये जब भी किसी शब्द का इस्तेमाल करो बहुत सोच समझ कर करो। शब्द अपने आप में एक संपत्ति, एक खज़ाना है जिसे संभाल कर रखना चाहिये हमेशा जब भी शब्द रूपी संपति से कोई शब्द का इस्तेमाल करो तो बहुत सोच समझ कर करो
आजकल लोग शब्द बोलते नही बल्कि भोंकते है या यूँ कहिये शब्दो की उल्टियां करते है वो भी अनाप शनाप तरीके से वो ये नही समझते कि जो आप भोंक रहे हो या उल्टी कर रहे हो अगर सामने वाले ने उसे ग्रहण नही किया तो वो नकारात्मक शब्दो का झुन ब्रमांड में घूमता रहेगा और उसकी नकारात्मक ऊर्जा का होरा उस भोंकने वाले मनुष्य को या समूह को कमजोर करता रहेगा  इसलिये सही शब्द का उपयोग बिलकुल सोच समझ कर करो सही जगह और सही समय पर करो। क्योंकि सही शब्द महाभारत जिता भी सकते है और गलत शब्द आपको महाभारत हरा भी सकते है इंसान अहम में दुर्य्योधन बन जाता है और अपने साथ कौरवों की सेना लेकर सत्य पर विजय पाना चाहता है नादान ये भूल जाता है कि सत्य के साथ कृष्ण हे जिन्होने सही समय पर सही शब्द बोलकर पूरा महाभारत जीत लिया इसलिये शब्द वो तीर है जो आपको घायल भी कर सकता है और सही शब्द आपके जीवन मे खुशी का उत्सव भी कर सकता है आजकल मनुष्य शब्द नही बल्कि यू कहिये की शब्दो की बरसात कर देता है और ये भूल जाता है कि उन शब्दों की बरसात में आपके अवगुण भी तो साथ आते है इसलिये जितना कम और सटीक बोलेंगे उतना आपका व्यक्तित्व झलक कर सामने आयेगा।
जय श्री कृष्णा

विनोद शर्मा वत्स

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button