*पालमपुर के रहने वाले अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रजत कपूर को मिला हिमालयन श्री अवार्ड*


पालमपुर के रहने वाले अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रजत कपूर को मिला हिमालयन श्री अवार्ड

रजत कपूर को खेलों मैं उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बॉलीवुड एक्टर गुलशन ग्रोवर के हाथों से मिला पुरस्कार
आज रजत कपूर अपनी प्रतिभा का लोहा पूरी दुनिया में मनवा चुके हैं। बता दें कि रजत कपूर ज़िला काँगड़ा के पालमपुर विधानसभा के चन्दपुर पंचायत के एक छोटे से गाँव से निकल कर अपने खेल का प्रदर्शन दुनिया को दिखा चुके हैं। रजत कपूर पिछले 10 वर्षों से पावरलिफ़्टिंग करते आ रहे हैं और इस दोरान इन्होंने अपने प्रदेश और देश ले लिए बहुत से मेडल जीते है। रजत कपूर अभी हाल ही में दुबई में हुई वर्ल्ड पावरलिफ़्टिंग चैंपियनशिप में इंडिया टीम की तरफ़ से खेले थे जिसमें उन्होंने अपनी श्रेणी में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता था। खेलों मैं उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बॉलीवुड एक्टर गुलशन ग्रोवर के हाथों उन्हें हिमालयन श्री अवार्ड पुरस्कार मिला है।
इस बारे में जब अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रजत कपूर से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि यह इस सफलता के पीछे उनके माता सविता देवी पिता राजीव कपूर और गुरु जीवन कुमार का साथ हैं। अभी तक खेलों में जीतने भी मैडल जीते हैं यह उसी का नतीजा है जो इस मुकाम पर आज वो हैं।
बता दें कि हिमालयन श्री अवार्ड का आयोजन हिमाचल प्रदेश की सबसे बड़ी एनजीओ आशा किरण संस्थान घुमारवी द्वारा किया गया था।
रजत कपूर इस से पहले भी शान ए भारत, राष्ट्र गौरव सम्मान, जश्न ए धमाका, स्माइल अवार्ड, हिमाचल प्रशंसा अवार्ड, शान ए काँगड़ा जैसे कई अवार्ड से सम्मानित हो चुके हैं