HimachalMandi /Chamba /Kangra
*होटल पीक बांउड में आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया।*


होटल पीक बांउड में आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया।

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर बाल विकास परियोजना पंचरूखी के अंतर्गत होटल पीक बांउड में महिला दिवस मनाया गया जिसमें 120 के लगभग महिलाओं ने हिस्सा लिया। उपस्थित महिलाओं द्वारा लघु नाटक, गाने व नृत्य का प्रदर्शन किया गया, जिसमें महिलाओं को सशक्त करने हेतु प्रेरित किया गया। इसमें मुख्यअतिथि के रूप में ग्राम पंचायत लदोह की प्रधान अनीता कुमारी व वार्ड पंच अनिका शर्मा उपस्थित रहीं और कार्यक्रम की शोभा को बढ़ाया। साथ ही बाल विकास परियोजना पंचरूखी की सभी महिला पर्यवेक्षक व कार्यालय से कर्मचारियों ने भाग लिया।