HimachalMandi /Chamba /KangraMandi/ Palampur/ Dharamshala

*मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू केंद्रीय वविश्वविद्यालय धर्मशाला का मसला शीघ्र करें हल* शान्ता कुमार

1 Tct

*मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू केंद्रीय वविश्वविद्यालय धर्मशाला का मसला शीघ्र करें हल* शान्ता कुमार

Tct chief editor

पालमपुर 6 अप्रैल, 2024- पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शान्ता कुमार ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लिए बड़े सौभाग्य का समाचार है कि भारत की महामहिम राष्ट्रपति कुछ दिन के लिए शिमला पधार रही है। इसी के साथ एक और सौभाग्य की बात है कि राष्ट्रपति महोदय केन्द्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के दीक्षान्त समारोह के लिए एक दिन धर्मशाला पधारेगी।

उन्होंने कहा कि इन दो सौभाग्यशाली बातों के साथ एक दुर्भाग्य का कांटा भी कई दिनों से कांगड़ा के लोगों को चुभ रहा है। धर्मशाला में केन्द्रीय विश्वविद्यालय के भवन का निर्माण इसी लिए रूका है क्योंकि उसके लिए हिमाचल सरकार 30 करोड़ रू० जमा नहीं करवा रही है। दुर्भाग्य का विषय तो यह है कि विश्वविद्यालय के देहरा कैम्पस के लिए सरकार ने धन जमा करवा दिया था निर्माण हो रहा है। एक प्रदेश में एक विश्वविद्यालय के दो परिसरों के लिए यह अलग व्यवहार दुखदायी है। देहरा में धन देकर निर्माण हो रहा है परन्तु धर्मशाला में सरकार धन नही दे रही। कांगड़ा जिला के साथ यह सौतेला व्यवहार अत्यन्त दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि इस सम्बंध में कांगड़ा की जनता लम्बा संघर्ष करके थक गई है। जदरांगल की महिलाओं ने भी कई दिन तक धरना दिया। सरकार लाखों करोड़ों की योजनायें प्रतिदिन शुरू कर रही है पख्तु 12 साल से रूके इस काम को शुरू करने के लिए केवल 30 करोड़ रू० नहीं दे रही।

शान्ता कुमार ने मुख्यमंत्री श्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू जी से विशेष अपील की है कि दीक्षान्त समारोह और महामहिम राष्ट्रपाति के धर्मशाला पधारने से पहले 30 करोड़ रू० देकर दुर्भाग्य के इस कांटे को समाप्त कर दे। नही तो सौभाग्य पर दुर्भाग्य की काली छाया मंडराती रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button