HimachalMandi /Chamba /KangraMandi/ Palampur/ Dharamshala

*अंतराष्ट्रीय बिल्डिंग एंड बुड वर्कर्स (बी डब्ल्यू आई) व ऑल हिमाचल पी डब्ल्यू डी- आई पीएच एवं कंस्ट्रक्शन वर्कर यूनियन का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर पालमपुर के टी बड्ड हॉटेल में सम्पन्न हुआ*

1 Tct

*अंतराष्ट्रीय बिल्डिंग एंड बुड वर्कर्स (बी डब्ल्यू आई) व ऑल हिमाचल पी डब्ल्यू डी- आई पीएच एवं कंस्ट्रक्शन वर्कर यूनियन का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर पालमपुर के टी बड्ड हॉटेल में सम्पन्न हुआ*

Tct chief editor

पालमपुर
अंतराष्ट्रीय बिल्डिंग एंड बुड वर्कर्स (बी डब्ल्यू आई) व ऑल हिमाचल पी डब्ल्यू डी- आई पीएच एवं कंस्ट्रक्शन वर्कर यूनियन का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर पालमपुर के टी बड्ड हॉटेल में सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण शिविर की अध्यक्षता यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष दीप धीमान ने की। श्रम कल्याण बोर्ड में पंजीकरण, नवीनीकरण आवर वित्तिय सुबिधाओं की जानकारी बोर्ड के मोटिवेटर राज कुमार द्वारा दी गई। उन्होंने कहा कि सभी ट्रेड यूनियनों के सहयोग से भी श्रम कल्याण बोर्ड में कामगारों का पंजीकरण हो रहा है। श्रम कल्याण बोर्ड के अधिकारी और कर्मचारी हर पंचायत में कैम्प लगा रहे हैं।
प्रशिक्षण शिविर को सम्बोधित करते हुए सेवानिवृत्त अधीक्षक ग्रेड 1 रवि स्याल ने कहा कि जल शक्ति विभाग और लोक निर्माण विभाग तथा अन्य विभागों द्वारा विभिन्न निर्माण प्रोजेक्ट में कार्यरत कामगारों को यूनियन का सदस्य बनाना, इस वर्कशॉप का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि असंगठित क्षेत्र में यूथ कामगारों महिला कामगारों के साथ श्रम मानको का पालन होना चाहिए। क्योंकि यूथ कामगार की किसी भी देश व प्रदेश के विकास में अहम भूमिका है। सभी निर्माण स्थलों में महिला कामगार को श्रम मानकों के तहत सुबिधायें मिलना बहुत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए यूथ और महिलाओं की भागीदारी बनाना व फैसले लेने के लिए अधिकृत करना बहुत आवश्यक है।
इंटक प्रदेश महासचिव जगतार सिंह व संजय सैनी ने कहा कि निर्माण स्थलों में कामगारों को उनके जीवन सुरक्षा उपकरण को उपलब्ध करवाना यूनियन का प्रथम कर्तव्य बनता है। उक्त मजदूर नेताओँ ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में पेय जल योजना को सुदृढ़ बनाने के लिए अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थाओं जैसे कि एडीब विश्व बैंक व अन्य बैंकों ने फंडिंग की है और इन अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थाओं द्वारा संबंधित प्रदेश सरकार से एम यू साइन करवाया है, कि श्रम मनको का सबसे पहले पालन होना चाहिए।
17 अक्टूबर 2024 को बड़ोह विकास खण्ड के जंदराह नामक स्थान पर यूनियन के पदाधिकारयों द्वारा निर्माण स्थल का दौरा किया। वहां पर पदाधिकारी कामगारों से मिले और उनकी समस्याओं के बारे में पूछा। वहां पर कार्य कर रही कंपनी द्वारा कामगारों को सभी सुरक्षा उपकरण उपलब्ध करवाए गए हैं यह भी सुनिश्चित किया। कोई भी कामगार बिना सुरक्षा कवच से काम करता नहीं पाया गया।
प्रशिक्षण शिविर में जिला चम्बा, कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर, बिलासपुर व सोलन में विभिन्न निर्माण में कार्यरत पदाधिकारियों ने भाग लिया।


Photo

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button