Breaking newsHimachalMandi /Chamba /KangraMandi/ Palampur/ Dharamshalaताजा खबरें

डॉ उमेश कश्यप को तीसरी बार मिला सेवा विस्तार, मरीजों ने ली राहत की सांस

डॉ उमेश कश्यप ने किया सरकार का धन्यवाद, कहा नई ऊर्जा और समर्पण के साथ करूंगा मरीजों की सेवा

 

Tct

डॉ उमेश कश्यप को तीसरी बार मिला सेवा विस्तार, मरीजों ने ली राहत की सांस

Tct ,bksood, chief editor

पालमपुर, 8 जुलाई — सिविल अस्पताल पालमपुर में कार्यरत वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी उमेश कश्यप को एक बार फिर सेवा विस्तार प्रदान किया गया है। आज उन्होंने अस्पताल में पुनः अपनी सेवाएं देना शुरू कर दी हैं, जिससे खासतौर पर हृदय रोग से पीड़ित मरीजों को बड़ी राहत मिली है।

अस्पताल के डॉक्टरों और स्टाफ ने उमेश कश्यप के दोबारा सेवा में लौटने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। सभी ने माना कि उनकी कुशलता और निस्वार्थ सेवा भावना का अस्पताल में बड़ा प्रभाव पड़ता है, और मरीजों का भरोसा भी उनमें विशेष रूप से बना हुआ है।

सरकार द्वारा यह सेवा विस्तार उनकी सेवा-भावना और समर्पण को देखते हुए तीसरी बार दिया गया है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक वरिष्ठ डॉ. ने हिमाचल प्रदेश सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि उमेश कश्यप अब पहले से भी अधिक ऊर्जा और उत्साह के साथ मरीजों की सेवा में जुट गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग का यह निर्णय निश्चित रूप से मरीजों के हित में और स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूती की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button