HimachalMandi /Chamba /Kangraताजा खबरें

इंजीनियर अरुण कुमार व्यास ने संभाला अधिशासी अभियंता का पद

Tct

 

इंजीनियर अरुण कुमार व्यास ने संभाला अधिशासी अभियंता का पद।

Tct ,bksood, chief editor

हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय, पालमपुर के संपदा विभाग में इंजीनियर अरुण कुमार व्यास ने अधिशासी अभियंता के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। उनके पदभार ग्रहण करने पर विश्वविद्यालय परिवार में उत्साह का माहौल है।

इंजीनियर अरुण व्यास अपनी कर्मठता, कर्तव्यनिष्ठा, निपुणता और ईमानदारी के लिए जाने जाते हैं। वर्षों के अनुभव के चलते उन्हें निर्माण कार्यों, पारदर्शिता और मानक निर्माण पद्धतियों की गहरी समझ है। उनकी नियुक्ति से विश्वविद्यालय को न केवल अधोसंरचना संबंधी कार्यों में तेजी आएगी, बल्कि गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता भी सुनिश्चित होगी।

विश्वविद्यालय परिवार को पूर्ण विश्वास है कि इंजीनियर अरुण व्यास की कार्यकुशलता से सभी निर्माण एवं विकास परियोजनाओं में नई गति आएगी। उनके नेतृत्व में संसाधनों का सदुपयोग होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button