Breaking newsHimachalHimachalMandi/ Palampur/ Dharamshalaताजा खबरें

*हिमाचल में जो लोग आपदा  से वेघर हुए हैं उन्हें वन भूमि से जमीन देकर उनके आवास की व्यवस्था की जाए बलदेव राज सूद राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वाभिमान पार्टी*

Tct

*हिमाचल में जो लोग आपदा  से वेघर हुए हैं उन्हें वन भूमि से जमीन देकर उनके आवास की व्यवस्था की जाए बलदेव राज सूद राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वाभिमान पार्टी*

Tct ,bksood, chief editor

स्वाभिमान पार्टी द्वारा प्रेष क्लव पालमपुर में आयोजित प्रेसवार्ता में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बलदेव राज सूद ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में प्राकृतिक आपदाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं।इस भारी संकट ने प्रदेश में 200से अधिक लोगों की जान जा चुकी है और सैंकड़ों लोग लापता तथा असंख्य लोग वेघर हुए हैं। स्वाभिमान पार्टी दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करती है।
उन्होंने कहा कि स्वाभिमान पार्टी प्रकृति केंद्रित विकास,जल, जंगल,जमीन और जानवरों की रक्षा करते हुए मानव की आवश्यकताओं को पूरा करने के पक्ष में है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि जो लोग वेघर हुए हैं उन्हें वन भूमि से जमीन देकर उनके आवास की व्यवस्था की जाए । उन्होंने कहा कि हम देश में सत्ता के विकेंद्रीकरण के लिए कार्यरत है। उन्होंने कहा कि 1992 में संविधान संशोधन की धारा 73-74 के अनुसार ग्राम सभाओं को तीसरी सरकार माना गया है परन्तु वर्तमान भाजपा तथा कांग्रेस सरकारों ने गत 33 बर्षों में ग्राम सभाओं को तीसरी का दर्जा नहीं दिया, उन्होंने कहा कि स्वाभिमान पार्टी तथा भारत गठबंधन से जुड़ी 60 से अधिक पार्टियां सत्ता के विकेंद्रीकरण करने के लिए देश व्यापी अभियान ले रहीं जिसमें में ग्राम सभाओं को तीसरी सरकार बनाने के लिए हम जनता के दरबार में हम जाएंगे ।इस हेतु 23-24-25 सितंबर को करनाल (हरियाणा) में अनेक पार्टियों के अध्यक्ष मंथन करके ग्राम सभाओं को तीसरी सरकार का दर्जा देने पर चर्चा करेंगे! उन्होंने कहा कि वर्तमान में कांग्रेस सरकार प्रदेश की जनता की आशंकाओं को पूरा करने में असफल रही हैं । भाजपा विपक्ष भी अपनी भूमिका निभाने में असफल रही हैं। पत्रकार वार्ता में स्वाभिमान पार्टी के प्रदेश मंत्री रमेश भाऊ, कोषाध्यक्ष राजा जगजीत चंद कटोच, सुलहा विधानसभा अध्यक्ष महिन्द्र सिंह राणा, जिला उपाध्यक्ष डा: एस डी सांख्यन जिला प्रवक्ता जोगिंदर सिंह राणा हिमाचल जनता पार्टी के नारायण डोगरा आदि ने भाग लिया। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button