Himachalताजा खबरें

डी.ए.वी. कुमारहट्टी के प्रांजय ठाकुर ने प्रदेश स्तर पर जीता स्वर्ण पदक, राष्ट्रीय स्तर के लिए हुए चयनित

Tct

डी.ए.वी. कुमारहट्टी के प्रांजय ठाकुर ने प्रदेश स्तर पर जीता स्वर्ण पदक, राष्ट्रीय स्तर के लिए हुए चयनित

Tct ,bksood, chief editor

कुमारहट्टी — ट्राई सिटी टाइम्स समाचार
शिक्षा और खेल के क्षेत्र में एक और गौरवशाली उपलब्धि दर्ज करते हुए डी.ए.वी. स्कूल कुमारहट्टी के कक्षा दसवीं के छात्र प्रांजय ठाकुर ने प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर न केवल अपने विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

दिनांक 26 से 28 सितम्बर 2025 तक डी.ए.वी. आलमपुर, हमीरपुर में आयोजित हुई अंडर-17 प्रतियोगिता में प्रांजय ठाकुर ने 78 किलो भार वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश स्तर पर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उनके इस शानदार प्रदर्शन के चलते उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने के लिए चयनित किया गया है।

प्रांजय ठाकुर की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर पूरे विद्यालय परिवार, अध्यापकों, अभिभावकों और क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है। विद्यालय प्रशासन ने भी प्रांजय की मेहनत, अनुशासन और समर्पण की सराहना करते हुए इसे विद्यालय की बड़ी उपलब्धि बताया है।

इस उपलक्ष्य में 02 अक्टूबर 2025 को गांधी जयंती और कुमारहट्टी मेले के अवसर पर प्रांजय ठाकुर का भव्य सम्मान किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कसौली विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने प्रांजय को सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विधायक ने कहा कि इस प्रकार की उपलब्धियां क्षेत्र के युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करती हैं और राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल का नाम रोशन करने का अवसर प्रदान करती हैं।

मेले की आयोजन समिति तथा सभी गणमान्य लोगों ने भी प्रांजय को आशीर्वाद दिया और उनके सुनहरे भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस सम्मान समारोह में उपस्थित लोगों ने जोरदार तालियों से प्रांजय का स्वागत कर उनकी हौसलाअफ़जाई की।

प्रांजय ठाकुर की यह उपलब्धि जहां उनके परिश्रम और लगन का परिणाम है, वहीं विद्यालय के प्रशिक्षकों और परिवार के सहयोग का भी प्रतिफल है। अब सभी की निगाहें राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता पर टिकी हैं, जहां प्रांजय से स्वर्ण पदक दोहराने की उम्मीद की जा रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button