शख्शियतHimachalMandi /Chamba /KangraMandi/ Palampur/ Dharamshalaताजा खबरें

*डॉ. मैथिला परमार ने संभाला पालमपुर अस्पताल में कार्यभार, महिला स्त्री रोग विशेषज्ञ की पुरानी मांग हुई पूरी*

लंबे समय से अस्पताल में महिला स्त्री रोग विशेषज्ञ की कमी महसूस की जा रही थी, नई नियुक्ति से क्षेत्र की महिला मरीजों को मिली राहत

Tct

डॉ. मैथिला परमार ने संभाला पालमपुर अस्पताल में कार्यभार, महिला स्त्री रोग विशेषज्ञ की पुरानी मांग हुई पूरी

Tct ,bksood, chief editor

पालमपुर— पालमपुर नागरिक अस्पताल में शुक्रवार को स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मैथिला परमार ने कार्यभार ग्रहण किया। डॉ. मैथिला ने आईजीएमसी शिमला से स्त्री रोग विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है और यह उनकी पहली नियुक्ति है, जिससे क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर नई उम्मीद जगी है।

डॉ. मैथिला परमार सुलह के विधायक विपिन सिंह परमार की पुत्री हैं। विपिन सिंह परमार हिमाचल प्रदेश के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रह चुके हैं तथा हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं। उनकी माता शर्मिला परमार समाजसेविका हैं और शिक्षा विभाग में शिक्षिका के रूप में कार्यरत हैं।

अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. तिलक भागड़ा ने कहा कि लंबे समय से पालमपुर अस्पताल में महिला स्त्री रोग विशेषज्ञ की कमी महसूस की जा रही थी। यह क्षेत्रवासियों की काफी पुरानी मांग थी, जिसे सरकार ने अब पूरा कर दिया है। उन्होंने कहा कि डॉ. मैथिला के आने से अस्पताल की सेवाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा और विशेषकर महिला मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।

लोगों की उम्मीद है कि डॉ. मैथिला परमार निष्ठा, लगन और तन्मयता के साथ लोगों को सेवाएं प्रदान करेंगी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अब प्रसूति एवं स्त्री रोग से संबंधित मामलों में महिलाओं को पालमपुर में ही बेहतर उपचार उपलब्ध होगा और उन्हें बाहर जाने की मजबूरी नहीं रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button