*पालमपुर राज्य स्तरीय होली महोत्सव की पहली बैठक गोपनीय, संयुक्त व्यापार मंडल की अनदेखी पर संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव सोनी ने जताई नाराज़गी*


*पालमपुर राज्य स्तरीय होली महोत्सव की पहली बैठक गोपनीय, संयुक्त व्यापार मंडल की अनदेखी पर संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव सोनी ने जताई नाराज़गी*

पालमपुर:
राज्य स्तरीय होली महोत्सव पालमपुर के आयोजन को लेकर आज पहली बैठक विधायक श्री आशीष बुटेल की उपस्थिति में आयोजित होने की जानकारी है। लेकिन इस महत्वपूर्ण बैठक को पूरी तरह गोपनीय रखा जाना स्थानीय स्तर पर सवाल खड़े कर रहा है।
इस बैठक में संयुक्त व्यापार मंडल पालमपुर को आमंत्रित न किए जाने पर संगठन में भारी रोष है। संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव सोनी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि व्यापारियों और उनके संगठन की जानबूझकर अनदेखी की गई है।
संजीव सोनी ने कहा, “क्या इस राज्य स्तरीय होली महोत्सव में व्यापारियों और दुकानदारों का कोई योगदान नहीं रहेगा? जब संयुक्त व्यापार मंडल को ही कोई महत्व नहीं दिया जा रहा, तो फिर हमसे सहयोग की अपेक्षा क्यों की जा रही है?”
उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि संयुक्त व्यापार मंडल इस बार होली महोत्सव के लिए किसी भी प्रकार का चंदा या डोनेशन नहीं देगा। उनका कहना है कि यह केवल अनदेखी नहीं, बल्कि संयुक्त व्यापार मंडल, दुकानदारों और व्यापारियों की बेइज्जती के समान है।
संजीव सोनी ने अपने बयान में यह भी कहा कि ऐसे आयोजनों की सफलता में स्थानीय व्यापारियों के साथ-साथ मीडिया की भी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है, लेकिन उन्हें भी दरकिनार किया जा रहा है, जो बेहद चिंताजनक है।
व्यापार मंडल का आरोप है कि यदि इसी तरह स्थानीय संगठनों और व्यापारियों की उपेक्षा की जाती रही, तो इसका सीधा असर आयोजन की सफलता पर पड़ सकता है।
अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि प्रशासन और आयोजन समिति इस नाराज़गी को किस तरह दूर करती है।
— ट्राई सिटी टाइम्स न्यूज़




