HimachalMandi /Chamba /Kangraताजा खबरेंदेश

Tricity times morning news bulletin 06 February 2026

*पालमपुर में स्मार्ट मीटर थोपने पर बवाल बिना सहमति घरों में घुसकर लगाए जा रहे मीटर, जनता में भारी रोष*

Tct

Tricity times morning news bulletin 06 February 2026

ट्राई सिटी टाइम्स प्रातः कालीन समाचार
आज 06 फरवरी, 2026 शुक्रवार फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष पंचमी तिथि है |फाल्गुन कृष्ण पक्ष पंचमी, कालयुक्त संवत्सर विक्रम संवत 2082, शक संवत विश्वावसु 1947, माघ

संकलन : नवल किशोर शर्मा

*1* लोकसभा में टूटी परंपरा… होता रहा हंगामा, प्रधानमंत्री के जवाब के बिना ही राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पारित

*2* लोकसभा में PM की स्पीच के बिना धन्यवाद प्रस्ताव पास, 2004 के बाद ऐसा पहली बार; कांग्रेस बोली- जब तक राहुल नहीं बोलेंगे, PM को नहीं बोलने देंगे

*3* स्पीकर ओम बिरला बोले- कल पीएम के साथ कुछ भी हो सकता था, मैंने ही लोकसभा न आने का आग्रह किया था, स्पीच टाली; विपक्षी सांसदों ने कुर्सी घेरी थी

*4* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण के बिना ही बजट सत्र के 7वें दिन आज (05 फरवरी) राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव ध्वनिमत से पास किया गया। जो करीब 2004 के बाद यानी 22 साल में पहली बार हुआ है। इस बीच न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि कांग्रेस ने पीएम मोदी पर शारीरिक हमले की साजिश रची, जिसके चलते लोकसभा को संबोधित नहीं करने का निर्णय लिया गया।

*5* संसद में हंगामा: राहुल का नाम लिए बिना खरगे से बोले जेपी नड्डा- पार्टी को अबोध बालक का बंधन न बनने दें

*6* लोकसभा के बाद आज राज्यसभा में भी जमकर सियासी तकरार हुई। सदन के नेता जेपी नड्डा और नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बीच लोकतंत्र और अहंकार जैसे विषयों पर जमकर तर्क-वितर्क हुए। इसी बीच नड्डा ने राहुल गांधी का नाम लिए उन्हें अबोध बालक बताया। इस पर खरगे ने कड़ा विरोध दर्ज कराया।

*7* राज्यसभा: खरगे बोले- हम संसद बाधित करना नहीं चाहते; नाराज सभापति ने टोका- सच्चाई बयान करें, लोकतांत्रिक बनें

*8* ‘राहुल गांधी बोलते हैं तो आपको परेशानी होती है’, मल्लिकार्जुन खड़गे को जेपी नड्डा का जवाब- सरकार हर तरीके से चर्चा के लिए तैयार

*9* भारत-अमेरिका ट्रेड डील का जॉइंट स्टेटमेंट 4-5 दिन में आएगा, पीयूष गोयल बोले- मिड-मार्च तक पहला ट्रांच फाइनल होने की उम्मीद

*10* अमेरिका के साथ व्यापार समझौते पर कांग्रेस के आरोपों के बीच कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि चाहे वे छोटे किसान हों या बड़े किसान, हमारे सभी कृषि उत्पाद सुरक्षित रहेंगे। ऐसी किसी भी चीज के लिए बाजार नहीं खोला गया है।

*11* देश की पहली को-ऑपरेटिव कैब सर्विस ‘भारत टैक्सी’ शुरू, अमित शाह ने किया लॉन्च

*12* UPSC-सेवा में रहते हुए बार-बार परीक्षा देने का रास्ता बंद, रैंक सुधारने का मौका सिर्फ एक बार; नए नियम 2026 से लागू

*13* तमिलनाडु के मिनिस्टर बोले-उत्तर भारतीय यहां पानीपुरी बेचते हैं, उन्हें सिर्फ हिंदी आती है; हमारे बच्चे तमिल-अंग्रेजी जानते हैं, विदेश में करोड़ों कमा रहे

*14* रूस बोला-भारत किसी से भी तेल खरीदने के लिए आजाद, इसमें कुछ भी गलत नहीं, प्रवक्ता बोले- भारत से तेल खरीद रोकने की जानकारी नहीं

*15* चांदी आज ₹28 हजार सस्ती हुई, वायदा बाजार में भाव 2.40 लाख/किलो पर आया; 10 ग्राम सोना 3 हजार रुपए सस्ता

*16* सेंसेक्स में 500 अंक की गिरावट, 83,300 पर कारोबार कर रहा; निफ्टी 150 अंक फिसला, ऑटो-फार्मा शेयर्स में बिकवाली

Naval kishore tct :लेखक एवं संकलनकर्ता

 

*पालमपुर में स्मार्ट मीटर थोपने पर बवाल बिना सहमति घरों में घुसकर लगाए जा रहे मीटर, जनता में भारी रोष* https://tricitytimes.com/2026/02/04/bk-जनमंच-34/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button