HimachalMandi /Chamba /KangraMandi/ Palampur/ DharamshalaMorning newsताजा खबरेंदेश

#India and #Canada :Tricity times morning news bulletin 09 February 2025

India and Canada agree to shared workplan to guide bilateral cooperation on national security

Tct

Tricity times morning news bulletin 09 February 2025

ट्राई सिटी टाइम्स प्रातः कालीन समाचार
आज 09 फरवरी, 2026 सोमवार फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि है |फाल्गुन कृष्ण पक्ष अष्टमी, कालयुक्त संवत्सर विक्रम संवत 2082, शक संवत विश्वावसु 1947, माघ |आज है कालाष्टमी

संकलन : नवल किशोर शर्मा

Tricity times news

*1* मोदी बोले- आतंकवाद पर कोई डबल स्टैंडर्ड नहीं, तमिल भाषा भारत-मलेशिया को जोड़ती है; दोस्त से किया वादा निभाने मलेशिया आया

*2* आतंकवाद पर भारत का संदेश बिल्कुल साफ, कोई दोहरा मापदंड और समझौता नहीं’, मलयेशिया में बोले पीएम मोदी

*3* प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि आज भारत और मलयेशिया के बीच सहयोग हर क्षेत्र में बढ़ रहा है- चाहे वह कृषि हो, विनिर्माण, स्वच्छ ऊर्जा या सेमीकंडक्टर जैसे आधुनिक क्षेत्र हों। दोनों देश कौशल विकास और क्षमता निर्माण में भी अहम साझेदार हैं। इसके अलावा रक्षा और सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग लगातार मजबूत हो रहा है।

*4* मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में मोहन भागवत ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि संघ का सरसंघचालक किसी जाति का नहीं होगा, ब्राह्मण, क्षत्रिय या अन्य जाति का होना जरूरी नहीं है। केवल एक शर्त है, जो बने वह हिंदू होना चाहिए।

*5* इस दौरान मोहन भागवत ने उनकी उम्र 75 साल हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद संघ ने उनसे काम जारी रखने को कहा है। उन्होंने साफ किया कि संघ में पद छोड़ने का फैसला संगठन करता है, न कि कोई व्यक्ति खुद। उन्होंने कहा कि आरएसएस प्रमुख का कोई चुनाव नहीं होता

*6* क्षेत्र और प्रांत के प्रमुख मिलकर सरसंघचालक का चयन करते हैं। आम तौर पर कहा जाता है कि 75 साल के बाद बिना पद के काम करना चाहिए। मैंने अपनी उम्र के बारे में संघ को बताया, लेकिन संगठन ने मुझसे काम जारी रखने को कहा है। उन्होंने आगे कहा कि जब भी आरएसएस कहेगा, मैं पद छोड़ दूंगा, लेकिन काम से रिटायर होना कभी नहीं होगा।

*7* गौरव गोगोई का मामला गृह मंत्रालय भेजेगी असम सरकार, CM हिमंता के आरोप- कांग्रेस सांसद की पत्नी के PAK खुफिया एजेंसी ISI से संबंध

*8* महाराष्ट्र जिला परिषद चुनाव में नाबालिगों ने वोट डाले, दावा- सोलापुर में उम्मीदवार के बेटे ने वोटिंग की; संभाजीनगर में भी विधायक बेटे को लेकर पहुंचा

*9* गुजरात में 12 वी के स्टूडेंट ने महिला टीचर को थप्पड़ मारा, देर से आने पर टोका था; बोला- मुझसे सवाल करने वाली तुम होती कौन हो

*10* गुजरात के साबरकांठा में डिटर्जेंट और यूरिया और अन्य केमिकल का इस्तेमाल करके नकली दूध और छाछ बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है,यह फैक्ट्री पिछले 5 सालों से चल रही थी, अधिकारियों ने 71 लाख रुपए का सामान जब्त किया है

*11* BJP में ‘घर वापसी’ की तैयारी में सिद्धू? कांग्रेस से हटने के बाद नवजोत कौर ने राहुल को कहा ‘पप्पू’

*12* नए इनकम टैक्स नियमों का ड्राफ्ट जारी, नियमों की संख्या 511 से घटकर 333 हुई; 1 अप्रैल 2026 से लागू होगा नया सिस्टम

*13* आय फाइनेंस का IPO कल से ओपन होगा, इसमें 11 फरवरी तक बोली लगा सकेंगे, मिनिमम ₹14,964 निवेश करने होंगे

*14* राजस्थान समेत 5 राज्यों में अब सुबह-शाम की सर्दी: MP के 11 जिलों में पारा 10°C से नीचे; चेन्नई में कोहरा, 3 फ्लाइट डायवर्ट

*15* टी-20 वर्ल्डकप-न्यूजीलैंड का 5वां विकेट गिरा, चापमन को उमरजई ने आउट किया, जीत के लिए 25 रन की जरूरत, अफगानिस्तान ने 183 का टारगेट दिया

Naval kishore tct :लेखक एवं संकलनकर्ता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button