Tricity times morning news bulletin 20 February 2026
Modi pitches India as an artificial intelligence hub at the AI summit

Tricity times morning news bulletin 20 February 2026
ट्राई सिटी टाइम्स प्रातः कालीन समाचार
आज 20 फरवरी, 2026 शुक्रवार फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि है |फाल्गुन शुक्ल पक्ष तृतीया, कालयुक्त संवत्सर विक्रम संवत 2082, शक संवत विश्वावसु 1947, फाल्गुन
संकलन : नवल किशोर शर्मा
*1* एआई समिट में पीएम मोदी ने अपने संबोधन में वैश्विक हस्तियों का भारत आगमन के लिए आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया में सबसे बड़ा टेक टैलेंट पूल का केंद्र है। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से मानव सामर्थ्य कई गुना बढ़ गया है।
*2* AI-समिट में पीएम बोले- युवाओं का AI अपनाना बड़ा कदम, गूगल के CEO सुंदर पिचाई ने कहा, अरबों लोगों की जिंदगी बदलेगा AI
*3* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एआई इम्पैक्ट समिट में ‘M.A.N.A.V.’ विजन पेश करते हुए कहा कि एआई का विकास नैतिक, जवाबदेह, समावेशी और मानव-केंद्रित होना चाहिए।
*4* सुप्रीम कोर्ट बोला- राज्य मुफ्त योजनाओं की जगह रोजगार दें, लोगों को सुबह-शाम खाना, फ्री बिजली मिलेगी तो काम क्यों करेंगे; ये देश में क्या हो रहा है
*5* सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को राज्यों में बढ़ती मुफ्त सुविधाएं बांटने की नीति पर कड़ी नाराजगी जताई। कोर्ट ने कहा कि बिना सोचे-समझे मुफ्त चीजें देना देश के आर्थिक विकास में बाधा बन सकता है। इसके साथ शीर्ष अदालत ने राज्यों को कई सलाह भी दिए हैं।
*6* ज्यादातर राज्य पहले से ही घाटे में हैं, फिर भी विकास को छोड़कर मुफ्त सुविधाएं बांट रहे हैं। कोर्ट ने साफ कहा- जो लोग भुगतान नहीं कर सकते, उन्हें सहायता देना समझ में आता है। लेकिन अमीर-गरीब में फर्क किए बिना सबको मुफ्त देना गलत नीति है। इस दौरान कोर्ट ने चेतावनी दी और कहा अगर सुबह से शाम तक मुफ्त खाना, साइकिल और बिजली मिलती रही तो लोगों में काम करने की भावना कम हो जाएगी
*7* प्रधानमंत्री मोदी ने दी शिवाजी महाराज को श्रद्धांजलि,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट करके लिखा “छत्रपति शिवाजी महाराज ने जन-जन के कल्याण को सदैव सर्वोपरि रखा और उनकी सुरक्षा के लिए स्वयं को समर्पित कर दिया। इसलिए उनका जीवन आज भी भारतवर्ष के लिए पथ-प्रदर्शक बना हुआ है।
*8* राहुल गांधी सहित पार्टी नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा शौर्य की प्रतिमूर्ति छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर उन्हें सादर नमन। शिवाजी महाराज वीरता, दूरदर्शिता और न्यायप्रिय नेतृत्व के अद्वितीय प्रतीक हैं। उनका जीवन दर्शन और साहस हमें आज भी अन्याय के खिलाफ लड़ने की प्रेरणा देता है
*9* महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सुनेत्रा पवार ने गुरुवार को पुणे के शिवनेरी किले में छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मराठा योद्धा राजा का जन्म 1630 में पुणे जिले की जुन्नार तहसील में स्थित शिवनेरी में हुआ था। सीएम फडणवीस और उनके उपमुख्यमंत्रियों ने शिवनेरी में आयोजित कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया
*10* फ्लाइट में हंगामा किया तो 30 दिन का बैन लगेगा, DGCA का सुझाव; अभी शिकायत करने पर जांच कमेटी बनती, 45 दिन का बैन लगता
*11* कांग्रेस का दावा- राहुल को गोली मारने की धमकी मिली, खेड़ा ने करणी सेना के कार्यकर्ता का वीडियो शेयर किया; बोले- एक और गोडसे बनाया जा रहा
*12* सीआरपीएफ महानिदेशक बोले- अपनी आखिरी सांसें गिन रहा है नक्सलवाद, मार्च तक देश से हो जाएगा खत्म, इससे पहले केंद्रीय गृह मंंत्री ने मार्च 2026 तक देश से नकस्लवाद खत्म होने की बात कही थी।
*13* बिहार के सियासी गलियारे में हलचल तेज हो गई है। हाईकोर्ट ने 42 विधायकों से जवाब तलब किया है। इसमें पक्ष और विपक्ष के विधायक शामिल हैं। अगर आरोप सही पाए गए तो इनकी सदस्यता पर खतरा बढ़ सकता है
*14* आरोप है कि इन लोगों ने नामांकन के दौरान जो शपथ पत्र भरे थे, उनमें कई तथ्य छिपाए। इतना ही नहीं कुछ विधायकों पर वोटिंग प्रक्रिया में अनियमितता का भी आरोप लगाया गया है। कुछ माह पहले चुनाव हारने वालों प्रत्याशियों ने याचिका दायर की थी। आज कोर्ट में इस मामले में सुनवाई हुई। इसके बाद कोर्ट ने इन 42 विधायकों से लिखित जवाब देने को कहा है।
*15* दावा- ईरान पर इस हफ्ते हमला कर सकता है अमेरिका, 2003 के बाद सबसे बड़ी एयर फोर्स तैनात, कई हफ्ते चलेगा मिलिट्री ऑपरेशन
*16* भारत-BCCI से रिश्ते सुधारना चाहता है बांग्लादेश, नए स्पोर्ट्स मिनिस्टर बोले- पड़ोसी देशों के साथ दोस्ताना रिश्ते बनाने की मंशा
*17* सेंसेक्स में 830 अंक से ज्यादा की गिरावट, 82,900 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 250 अंक लुढ़का; ऑटो और बैंकिंग शेयर्स में बिकवाली




