HimachalMandi /Chamba /KangraMandi/ Palampur/ DharamshalaMorning newsताजा खबरेंदेश

*Tricity times morning news bulletin 02 March 2026*

Hezbollah promises to confront US, Israel over Khamenei killing

Tct

Tricity times morning news bulletin 02 March 2026

ट्राई सिटी टाइम्स प्रातः कालीन समाचार
आज 02 मार्च, 2026 सोमवार फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष चतुर्दशी तिथि है |फाल्गुन शुक्ल पक्ष चतुर्दशी, कालयुक्त संवत्सर विक्रम संवत 2082, शक संवत विश्वावसु 1947, फाल्गुन

संकलन : नवल किशोर शर्मा

हिमाचल प्रदेश अपडेट

1) पंडोह जिला मंडी में श्रद्धालुओं की बाइक और ट्रक में टक्कर ! अमृतसर निवासी युवक की पहिए के नीचे सिर आने से मौत ! मृतक का नाम राजिंदर कुमार सपुत्र विजय कुमार निवासी अमृतसर पंजाब… गलत दिशा में ओवरटेकिंग रही हादसा कारण

2) राज्यसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू दिल्ली रवाना, प्रत्याशी पर चर्चा बैठक होगी आज

3) हिमाचल प्रदेश : राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ का हिमाचल प्रदेश सरकार के विरुद्ध हल्ला बोल, हर जिले में विरोध प्रदर्शन

4) कुल्लू अपडेट.. कुल्लू जिला के गाँव जाणा में खाई में जा गिरी बोलेरो कैंपर, दो लोगों की मौत, तीन गम्भीर घायल; फागली जाने के बाद लौट रहे थे वापस

Tricity times
*1* अमेरिका-इजराइल ने ईरान पर 24 घंटे में 1200 बम गिराए, सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत, बेटी-दामाद, बहू-पोती भी मारी गईं; ईरान बोला- खतरनाक बदला लेंगे

*2* दावा-खामेनेई के बेटे बन सकते हैं ईरान के सुप्रीम लीडर, 2 साल से सत्ता संभालने की ट्रेनिंग ले रहे थे; आखिरी फैसला 88 मौलवी करेंगे

*3* इजराइल-ईरान जंग; दुबई में बुर्ज खलीफा के पास हमला, एयरपोर्ट बंद, दुनियाभर की फ्लाइट्स पर असर; एअर इंडिया की लंदन, टोरंटो, पेरिस, शिकागो उड़ानें रद्द

*4* भारत में खामेनेई की मौत पर प्रदर्शन: कश्मीर में कई जगह विरोध, यूपी में हाई अलर्ट; सड़कों पर शिया समुदाय के लोग

*5* पश्चिम एशिया में बढ़ा तनाव: दुबई में फंसे जोधपुर के यात्रियों की बढ़ी चिंता, फ्लाइट रद्द; होटल में इंतजार, राजस्थान के जोधपुर के करीब 120 लोग इस समय दुबई में रुके हुए हैं। ये सभी लोग जोधपुर के सूरसागर स्थित रामद्वारा से अमृतराम महाराज के साथ कथा श्रवण के लिए दुबई गए थे।

*6* राजस्थान- स्टूडेंट्स और कथावाचक हमले के बीच दुबई-अबूधाबी में फंसे, बोले- धमाके हो रहे हैं; अजमेर में शोक का ऐलान, जयपुर से उड़ानें कैंसिल, एडवाइजरी जारी

*7* क्रैश होकर सब्जी-फल के मार्केट में गिरा ईरानी सेना का हेलिकॉप्टर, 4 लोगों की मौत

*8* कल 410 फ्लाइट कैंसिल, आज 444 की संभावना; इजरायल-ईरान युद्ध के कारण थमी रफ्तार

*9* खामेनेई की मौत पर पाकिस्तान में उबाल: कराची में अमेरिकी दूतावास के पास हिंसक झड़प, नौ लोगों की मौत; कई घायल

*10* ईरान और इस्राइल के बीच छिड़े युद्ध ने वैश्विक राजनीति में हलचल मचा दी है बल्कि शहर के व्यापारिक गलियारों में भी चिंता की लहर दौड़ गई है। युद्ध के कारण यूरोपीय देशों को होने वाले चमड़ा (लेदर) और हस्तशिल्प निर्यात के सामने लॉजिस्टिक्स और रूट का गंभीर संकट खड़ा होने की आशंका है।

*11* ईरान और इस्राइल के बीच युद्ध से कारोबारियों की चिंता बढ़ गई है। दुनिया भर में सालाना करीब 4,000 करोड़ का फुटवियर आगरा से निर्यात होता है। इसमें से अकेले इस्राइल और मध्य पूर्व के देशों में 250 से 500 करोड़ का कारोबार होता है

*12* पीएम ने पुडुचेरी में 2700 करोड़ के प्रोजेक्ट्स शुरू किए, कहा-कांग्रेस-DMK ने विकास में बाधा डाली, अब ये फिर सत्ता के लिए भूखी

*13* इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि पुडुचेरी आना उनके लिए सम्मान की बात है और यह संतों, कवियों तथा स्वतंत्रता सेनानियों की भूमि रही है। उन्होंने याद दिलाया कि महाकवि सुब्रमण्यम भारती ने इसी धरती से राष्ट्रवाद की अलख जगाई थी

*14* CJI जस्टिस सूर्यकांत ने तिरुपति में 16 नए कोर्ट कॉम्प्लेक्स की नींव रखी

*15* रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने कहा कि अमेरिका के साथ हुए अंतरिम व्यापार समझौते से भारत-रूस के रक्षा संबंध प्रभावित नहीं होंगे। भारत बहु-स्रोत रक्षा खरीद और स्वदेशी उत्पादन को बढ़ावा देगा। जरूरत पड़ने पर फ्रांस, अमेरिका समेत अन्य देशों से भी रक्षा उपकरण खरीदता रहेगा, राष्ट्रीय सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

*16* नागपुर में डेटोनेटर बनाने वाली कंपनी में धमाका, 17 कर्मचारियों की मौत; 18 घायल

*17* शराब घोटाले से रिहाई, अब क्या करेंगे केजरीवाल, पंजाब-गुजरात-गोवा पर नजर,

*18* भारत-वेस्टइंडीज के लिए आज करो या मरो मैच, जीतने वाली टीम सेमीफाइनल खेलेगी; कोलकाता में दूसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बनी थी विंडीज

*19* इस महीने 18 दिन बैंकों में काम नहीं होगा, 5 रविवार और 2 शनिवार के अलावा अलग-अलग जगहों पर 11 दिन बैंक बंद रहेंगे

*20* फरवरी में FIIs ने शेयर बाजार में किया 22615 करोड़ का निवेश

Naval kishore tct :लेखक एवं संकलनकर्ता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button