*पालमपुर में जज़्बे की मिसाल: 71 वर्षीय श्री यश महाजन ने “रन अगेंस्ट ड्रग्स” में तृतीय स्थान प्राप्त किया*


पालमपुर में जज़्बे की मिसाल: 71 वर्षीय श्री यश महाजन ने “रन अगेंस्ट ड्रग्स” में तृतीय स्थान प्राप्त किया

पालमपुर राजेश गुप्ता टिंकू: पालमपुर में होली महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित “रन अगेंस्ट ड्रग्स” 2 किलोमीटर दौड़ में 71 वर्षीय यश महाजन ने तृतीय स्थान प्राप्त कर यह सिद्ध कर दिया कि दृढ़ इच्छाशक्ति और सकारात्मक सोच के आगे उम्र कोई मायने नहीं रखती। उनका यह प्रदर्शन युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है और समाज को नशामुक्ति के संदेश के साथ स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की दिशा में प्रोत्साहित करता है।
श्री यश महाजन पूर्व में नगर परिषद पालमपुर के पार्षद रह चुके हैं। वे ब्लड बैंक सोसाइटी, महाजन सभा तथा अन्य अनेक सामाजिक संस्थाओं से लंबे समय से जुड़े हुए हैं और जनसेवा के कार्यों में निरंतर सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं।
कोविड काल के चुनौतीपूर्ण समय में तथा सामान्य कल में जब पालमपुर क्षेत्र में ऑक्सीजन सिलेंडर की कमी उत्पन्न हो गई थी, तब संस्था के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों को ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध करवाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। उस कठिन दौर में उनकी संवेदनशीलता और सेवा भावना ने अनेक परिवारों को राहत पहुंचाई।
वे एक अत्यंत मृदुभाषी, सरल स्वभाव के, जमीन से जुड़े हुए और सच्चे अर्थों में समाजसेवी व्यक्तित्व हैं। किसी भी जरूरतमंद की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहना उनकी पहचान है।
एक सफल व्यवसायी होने के बावजूद उनका जीवन अत्यंत सादगीपूर्ण है और समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता उन्हें विशिष्ट बनाती है।
ऐसे प्रेरणादायक व्यक्तित्व पर पालमपुर को गर्व है। “रन अगेंस्ट ड्रग्स” में उनकी उपलब्धि न केवल खेल भावना का प्रमाण है, बल्कि यह संदेश भी देती है कि समाज के वरिष्ठ नागरिक भी सकारात्मक परिवर्तन के अग्रदूत बन सकते हैं।
श्री यश महाजन जी को इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर ट्राइसिटी टाइम्स की तरफ से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।





