Breaking newsHimachalMandi /Chamba /KangraMandi/ Palampur/ Dharamshalaताजा खबरें

पालमपुर में हृदय रोगियों के लिए नई सुविधा: टीएमटी और ईको जांच शुरू!

सुरभि होटल परिसर में मरीजों को मिल रही आधुनिक हृदय जांच की सुविधा

Tct

पालमपुर में हृदय रोगियों के लिए नई सुविधा: टीएमटी और ईको जांच शुरू!

Tct ,bksood, chief editor

पालमपुर। शहर के हृदय रोगियों के लिए राहत भरी खबर है। डॉ. उमेश कश्यप के हृदय रोग क्लीनिक, सुरभि होटल परिसर में अब TMT (ट्रेडमिल टेस्ट) और Echo (इकोकार्डियोग्राफी) की आधुनिक जांच सुविधा शुरू हो गई है। इसके साथ ही यहां एडवांस्ड एराब लैब भी पूरी तरह से कार्यरत हो गई है, जिससे हृदय रोगों की जांच अब और अधिक सटीक और सुविधाजनक तरीके से हो सकेगी।
ज्ञात रहे कि कुछ समय पहले इन सुविधाओं का औपचारिक उद्घाटन किया गया था, जिसके बाद अब यह सेवाएं पूरी तरह से मरीजों के लिए शुरू कर दी गई हैं। इस सुविधा के शुरू होने से पालमपुर और आसपास के क्षेत्रों के हृदय रोगियों को जांच के लिए बड़े शहरों की ओर नहीं जाना पड़ेगा और उन्हें स्थानीय स्तर पर ही आधुनिक जांच की सुविधा मिल सकेगी।
डॉ. उमेश कश्यप ने बताया कि क्लीनिक में शुरू की गई इन आधुनिक मशीनों के माध्यम से दिल से जुड़ी बीमारियों की समय रहते पहचान और बेहतर उपचार संभव होगा। उन्होंने कहा कि सभी हृदय रोगी इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
ट्राई सिटी टाइम्स के अनुसार, इस नई सुविधा के शुरू होने से क्षेत्र के मरीजों को काफी राहत मिलेगी और उन्हें समय पर सही जांच व उपचार मिल पाएगा।

Ad.Rotary Eye Hospital
Ad बुड्ढा मल ज्वेलर्स पालमपुर
Ad.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button