HimachalMorning newsताजा खबरेंदेश

#CUTTACK Hospital fire incidence Tricity times morning News bulletin 16 March 2026

CUTTACK: At least 10 patients died after a fire broke out in the trauma care ICU of SCB Medical College and Hospital in Odisha’s Cuttack on Monday, officials said.

Tct

Tricity times morning News bulletin 16 March 2026

ट्राई सिटी टाइम्स प्रातः कालीन समाचार
आज 16 मार्च, 2026 सोमवार चैत्र माह के कृष्ण पक्ष द्वादशी तिथि है |

चैत्र कृष्ण पक्ष द्वादशी, सिद्धार्थि संवत्सर विक्रम संवत 2083, शक संवत विश्वावसु 1947, फाल्गुन |आज है सोम प्रदोष व्रत तथा प्रदोष व्रत

संकलन : नवल किशोर शर्मा

Breaking : निशांत और मैथिली ठाकुर की AI से बनाई आपत्तिजनक फोटो, वायरल करने पर बिहार पुलिस ने किया गिरफ्तार

गयाजी में एक युवक को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार और विधायक मैथिली ठाकुर की एआई से बनाई गई आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है ।

Tricity times HP news update

१) Shimla, कांगड़ा, कुल्लू, नूरपुर, धर्मशाला आदि में मौसम ने बदली करवट… ऊंचे स्थानों पर हिमपात और निचले क्षेत्रों में रिमझिम बारिश। तापमान में गिरावट, हिमाचल में अटल टनल में पूरी रात फंसे सैकड़ों पर्यटकों के वाहन और बर्फबारी से सड़कों पर बढ़ी फिसलन, गाड़ियों में काटी सैलानियों ने रात

२) हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड अपडेट… फाइलों में अटका प्रदेश के पॉलिटेक्निक संस्थानों की ग्रेडिंग करवाने का निर्णय , प्रदेश सरकार का सुस्त रवैया

३) स्कूली छात्रों को मिलने वाली निशुल्क बस सेवा होगी बंद, सरकार का निर्णय अब देने होंगे 236 रूपये

४) मंडी अपडेट … करसोग बस अड्डे पर महिला से छीनाझपटी और लूट का आरोपी किया करसोग पुलिस ने गिरफ्तार, छीना हुआ मंगलसूत्र भी किया बरामद और लौटाया पीड़ित महिला को ।

ट्राइसिटी टाइम्स अन्य समाचार

१) LPG गैस का संकट होगा दूर, मालवाहक जहाज होर्मुज पार कर आया शिवालिक… खाड़ी देश से ला रहा 45 हजार मीट्रिक टन LPG, दूर होगा गैस संकट!

ईरान-इजरायल युद्ध के चलते हॉर्मुज जलडमरूमध्य में फंसा भारतीय जहाज ‘शिवालिक’ 45,000 टन एलपीजी लेकर आज मुंद्रा बंदरगाह पहुंचने वाला है. भारत सरकार के सफल कूटनीतिक प्रयासों से युद्ध क्षेत्र से अब भारतीय मालवाहक जहाजों का गुजरना आसान हो गया है ।

२) बिहार में हो गया ‘खेला’ ! राज्यसभा चुनाव के बीच कांग्रेस के 3 विधायक संपर्क में नहीं, वोटिंग जारी

३) ICC ट्रॉफी चोरी करनी है… पाकिस्तान की हार के बाद घिरे मोहसिन नकवी

४) ‘होली-दिवाली जानता हूं, ईद-रमजान नहीं’, BJP सांसद के बयान पर भड़की सपा अलीगढ़ से भाजपा सांसद सतीश गौतम ने दिया था बयान

५) युद्ध पर आमादा ट्रंप को ओपेक देशों की चेतावनी
ट्रंप को चेतावनी… तेल इंडस्ट्री बोली- और बढ़ेगा संकट, युद्ध तत्काल समाप्त हो अब सिर्फ ये ही है एकमात्र उपाय

६) जनाब इतना भी आसान नहीं है ईरान को हरा पाना। कृपया अपनी सनक में हमारे अर्थव्यवस्था को नुकसान ना पहुंचाएं । अमीरात, दोहा और कुवैत की अमेरिका को चेतावनी

७) ऑस्कर में नहीं दी गई धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि, नाराज हुए इंडियन फैंस

८) वडोदरा (बड़ौदा) शक, गुस्सा और कत्ल… मासूम बच्चों के सामने खून! बकरावाड़ी क्षेत्र में पति ने शक के आधार पर गुप्त कैमरा लगाए थे, जिसमें उसने पत्नी की हरकतें पकड़ लीं और आपा खोते हुए नन्हे नन्हे मासूम बच्चों के सामने उसकी चाकी से उसकी हत्या कर दी

Naval kishore tct :लेखक एवं संकलनकर्ता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button