HimachalMandi /Chamba /KangraMorning newsताजा खबरेंदेश

Tricity times morning news bulletin 17 March 2026

At least 400 people killed, 250 injured in Pakistan strike on Afghanistan hospital treating drug users

Tct

Tricity times morning news bulletin 17 March 2026

ट्राई सिटी टाइम्स प्रातः कालीन समाचार
आज 17 मार्च, 2026 मंगलवार चैत्र माह के कृष्ण पक्ष त्रयोदशी तिथि है |चैत्र कृष्ण पक्ष त्रयोदशी, सिद्धार्थि संवत्सर विक्रम संवत 2083, शक संवत विश्वावसु 1947, फाल्गुन |आज है मास शिवरात्रि, मधु कृष्ण त्रयोदशी तथा रंग तेरस

संकलन : नवल किशोर शर्मा

Tricity times news

Breaking : पाकिस्तान की अफगानिस्तान के हॉस्पिटल पर एयर स्ट्राइक : 400 की मौत, 250 घायल तालिबान का आरोप- PAK ने नशा मुक्ति सेंटर पर बम गिराए !

Tricity times HP update

HP breaking… शिमला में दिन में छाया अंधेरा:तेज बारिश-ओलावृष्टि, अटल टनल में 20 घंटे से फंसे टूरिस्ट, अगले 6 दिन बरसेंगे बादल

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में दिन में ही अंधेरा सा छा गया। दोपहर 3 बजे के बाद भारी बारिश और ओलावृष्टि हुई। इस बीच मौसम विभाग ने दोपहर बाद 3.30 बजे अगले 3 घंटे तक शिमला शहर और आसपास के क्षेत्रों में ओलावृष्टि, तेज बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया है।

उधर, लाहौल स्पीति के ऊंचे इलाकों में सुबह से ही बर्फबारी हो रही है। अटल टनल रोहतांग में 20 घंटे बाद भी कुछ पर्यटक और टूरिस्ट व्हीकल बर्फ में फंसे हुए है। हालांकि, अधिकांश टूरिस्ट को सुरक्षित होटलों को शिफ्ट कर दिया है।

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी डीसी कुल्लू और लाहौल स्पीति को अटल टनल व आसपास फंसे टूरिस्ट को जल्द सुरक्षित जगह भेजने के निर्देश दिए हैं। दरअसल, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और दिल्ली के काफी संख्या में टूरिस्ट बर्फ देखने बीते कल अटल टनल रोहतांग, कोकसर, सिस्सू और आसपास के पर्यटन स्थलों पर पहुंचे।

Tricity times news

1) स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के रास्ते में 22 भारतीय जहाज गैस लेकर खड़े हैं

विदेश मंत्रालय लगातार बातचीत कर रहा है लेकिन ईरान लाने की अनुमति नहीं दे रहा है

इससे पहले भी ईरान LPG से भरे जहाजों को लाने की अनुमति नहीं दे रहा था लेकिन 12 मार्च को जब पीएम मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान से फोन पर बात की थी तो ईरान ने 2 जहाज जाने की अनुमति दी थी।

2) ‘युद्ध रोकने की किसी भी पहल का स्वागत है’, ईरान ने दिए लड़ाई में नरमी के संकेत, खाड़ी देशों में हमलों पर सफाई
* ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि उनका देश लड़ाई खत्म करने के लिए उठाए जाने वाले कदमों का स्वागत करेगा।
* अराघची के बयान से ईरान के इजरायल के साथ 28 फरवरी से चल रही लड़ाई में नरम पड़ने के संकेत मिले हैं।
* ईरानी विदेश मंत्री ने कतर, सऊदी अरब, ओमान और पड़ोसी देशों के साथ राजनयिक संपर्क बने हुए हैं।
* अब्बास अराघची ने रविवार को कहा, ‘तेहरान युद्ध खत्म करने की किसी भी पहल का स्वागत करता है, जिससे युद्ध का पूरी तरह अंत हो सके।’
अराघची का यह बयान ऐसे समय आया है, जब पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष अपने तीसरे सप्ताह में प्रवेश कर चुका है और दोनों पक्षों ने हमले तेज करने की धमकियां दी हैं।

3) बंगाल में बँटी फिर से चुनावी रेवड़ी… ममता बनर्जी का एक और दांव..! चुनाव तारीख घोषणा के पहले CM ममता ने पुरोहित और इमाम भत्ता 500 बढ़ाकर दो हजार किया।

Tricity times अन्य समाचार

*1* पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग, तमिलनाडु में 23 अप्रैल, असम-केरल-पुडुचेरी में 9 अप्रैल को वोटिंग; नतीजे 4 मई को

*2* मोदी बोले- अविश्वास प्रस्ताव के पीछे कुछ निजी स्वार्थ थे, बिरला को लेटर लिखा; स्पीकर ने सांसदों को लिखा- संसद में बैनर चिंता का विषय

*3* बजट सत्र का दूसरा फेज, आज छठवां दिन, LPG संकट पर हंगामे के आसार; TMC ने मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने का नोटिस दिया था

*4* ओपिनियन पोल में बंगाल में ममता सरकार, असम में हिमंता की वापसी; केरल में कांग्रेस-लेफ्ट, तमिलनाडु में स्टालिन-AIADMK में कड़ा मुकाबला

*5* राज्यसभा की 11 सीटों पर चुनाव आज, 37 में 26 पर उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए, NDA को 8 सीटों का फायदा हो सकता है; नीतीश राज्यसभा जाएंगे

*6* उरी में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एक पाकिस्तानी आतंकी ढेर, बुछार में ऑपरेशन DIGGI-2 जारी; पुंछ में ऑपरेशन शेरीकलां के दौरान जवान शहीद

*7* गैस संकट पर राहत: एलपीजी बुकिंग घटकर 77 लाख, पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति स्थिर; सरकार ने दोहराया- ईंधन की कमी नहीं

*8* डीके शिवकुमार का आरोप-कांग्रेस विधायकों को ₹5-5 करोड़ ऑफर हुए, राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के लिए खरीदने आए 4 लोग; 2 हिरासत में

*9* बंगाल- चुनाव से पहले मुख्य और गृह सचिव बदले गए, नंदिनी चक्रवर्ती को हटाया, दुष्यंत नरियाला नए चीफ सेक्रेटरी; राज्य में 23-29 अप्रैल को वोटिंग

*10* फोर्ब्स 2026- भारत में अरबपतियों की संख्या बढ़कर 229 हुई, लक्ष्मी मित्तल रोज ₹274 करोड़ की कमाई कर देश के चौथे सबसे अमीर बने

*11* ईरान में 15 दिन बाद भी सत्ता नहीं बदली, एक्सपर्ट बोले- ट्रम्प अकेले जंग नहीं रोक सकते, तेहरान के पास अभी भी खेल पलटने की ताकत

*12* ईरान ने इजराइल पर सेजिल बैलिस्टिक मिसाइल दागी, इस जंग में पहली बार इस्तेमाल की गई; 2500km तक टारगेट हिट कर सकती है

*13* ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के बीच फोन पर बातचीत भी हुई। मैक्रों ने बयान जारी कर कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता जल्द बहाल की जानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र में स्थायी शांति के लिए एक नया राजनीतिक और सुरक्षा ढांचा जरूरी है।

*14* उत्तर भारत में बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली-यूपी-राजस्थान में हल्की बारिश के आसार… पहाड़ों पर बर्फबारी का अनुमान

Naval kishore tct :लेखक एवं संकलनकर्ता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button