Breaking newsHimachalHimachalMandi /Chamba /KangraMandi/ Palampur/ DharamshalaMorning newsताजा खबरेंदेश

#Larijani:Tricity times morning news bulletin 18 March 2026

Veteran Iranian politician Ali Larijani was one of the most powerful figures in the Islamic Republic, an architect of its security policy, and a close adviser to Ayatollah Ali Khamenei until the supreme leader’s death in an airstrike last month.

Tct

Tricity times morning news bulletin 18 March 2026

ट्राई सिटी टाइम्स प्रातः कालीन समाचार
आज 18 मार्च, 2026 बुधवार चैत्र माह के कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि है |चैत्र कृष्ण पक्ष चतुर्दशी, सिद्धार्थि संवत्सर विक्रम संवत 2083, शक संवत विश्वावसु 1947, फाल्गुन

संकलन : नवल किशोर शर्मा

Tricity times Himachal Pradesh update

1) शिमला (सूत्र) हिमाचल प्रदेश के पंचायती राज चुनाव 1 अप्रैल 2026 तक 18 वर्ष की आयु सीमा को पूरा कर चुके युवाओं के बनेंगे वोट, पंचायतों में नई मतदाता सूची बनाने की तैयारी कर रही हिमाचल प्रदेश सरकार

2) हिमाचल प्रदेश विधानसभा बजट सत्र : विधानसभा सत्र का दूसरा चरण आज से शरू ,दिनांक 21 मार्च 2026 को मुख्यमंत्री द्वारा पेश होगा हिमाचल प्रदेश का बजट !

3) हिमाचल प्रदेश : शिपकी ला के रास्ते चीन के साथ एक जून से व्यापार होगा शुरू , इस वर्ष के सीजन में हिमाचल प्रदेश के केवल पूह क्षेत्र के व्यापारियों को होगी व्यापारिक गतिविधियों की अनुमति
Tricity times news

1) दुस्साहसी और शरारती एक्टर ऐक्ट्रस को रगड़ने की तैयारी… नोरा फतेही के आइटम सॉन्ग ‘सरके चुनर तेरी’ के खिलाफ एक्शन लिया गया है!

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने गाने के खिलाफ नोटिस जारी किया। गाने के हिंदी वर्जन को हर प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया है।

यूट्यूब आदि से भी अब हटा गाना ‘सरके चुनर तेरी’, अब संजय दत्त-नोरा फतेही के साथ डायरेक्टर पर FIR की हो रही है तैयारी

2) देश में LPG की बढ़ती मांग और सप्लाई पर दबाव को देखते हुए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है!

अब पाइपलाइन (PNG) लगाने से जुड़ी नई एप्लीकेशन को 24 घंटे के भीतर मंजूरी देने का निर्देश राज्यों को दिया गया है !

सरकार चाहती है कि ज्यादा से ज्यादा लोग एलपीजी सिलेंडर की जगह पाइपलाइन गैस का इस्तेमाल करें, ताकि घरेलू गैस पर दबाव कम हो सके !

3) अमेरीका ने किया भारत के अधिपत्य वाले सामरिक महत्व वाले चाबहार बंदरगाह पर हमला ! करोड़ों के नुकसान के अपुष्ट समाचार ! भारत ने भेजा वहां पहले से मौजूद आईएनएस विक्रांत पर भेजा सुरक्षा हेतु अपना राफ़ाल जहाजों का दस्ता !

Tricity times अन्य समाचार

*1* मिडिल ईस्ट का तेल दुनिया में सबसे महंगा, 153 डॉलर प्रति बैरल हुआ; तेल बचाने के लिए श्रीलंका में सरकारी दफ्तर सिर्फ 4 दिन खुलेंगे

*2* ईरान के साथ जंग में अकेले पड़े ट्रम्प, NATO देश बोले- ये हमारी लड़ाई नहीं, होर्मुज का रास्ता खुलवाने से इनकार

*3* लोकसभा से 8 विपक्षी सांसदों का निलंबन हटा, स्पीकर बिरला ने सांसदों से कहा- पोस्टर और एआई से बनीं तस्वीरें न दिखाएं

*4* सुप्रीम कोर्ट में आज उद्योग की परिभाषा पर सुनवाई, 9 जजों की बेंच फैसला करेगी सरकारी विभाग-NGO उद्योग शब्द के तहत आएंगे या नहीं

*5* राज्यसभा चुनाव- हरियाणा में रात तक हंगामा, ओडिशा-हरियाणा में कांग्रेस विधायकों की क्रॉस वोटिंग; NDA ने 37 में से 22 सीटें जीतीं, 10 सीटों का फायदा

*6* ओडिशा राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग पर कांग्रेस का सख्त एक्शन, सोफिया फिरदौस सहित 3 विधायक सस्पेंड

*7* एलपीजी यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट: आधार e-KYC कराना अनिवार्य, नहीं कराया तो हो सकती है बड़ी परेशानी

*8* डाक विभाग ने छह बड़े शहरों में 24 स्पीड पोस्ट सेवा शुरू की है। इसमें अगले दिन डिलीवरी की गारंटी और देरी होने पर पैसे वापसी की सुविधा मिलेगी। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इसे ई-कॉमर्स के बढ़ते बाजार और डाक विभाग पर लोगों के भरोसे को और मजबूत करने वाला कदम बताया है

*9* जामनगर के वडीनार पोर्ट पर एमटी नंदा देवी 46,500 मीट्रिक टन एलपीजी लेकर पहुंचा, जिसका शिप-टू-शिप ट्रांसफर आज से शुरू होगा। यह हाल के दिनों में हॉर्मुज पार कर भारत पहुंचने वाला दूसरा एलपीजी जहाज है। इससे पहले शिवालिक भी 40,000 एमटी एलपीजी लेकर मुंद्रा पहुंचा था।

*10* अब गोद लेने वाली महिला को भी मिलेगी मैटरनिटी लीव, मातृत्व अवकाश पर SC का अहम फैसला

*11* उत्तराखंड के बाद गुजरात में UCC की तैयारी, समिति ने CM भूपेंद्र पटेल को रिपोर्ट सौंपी, 24 मार्च को सदन में पेश हो सकता है विधेयक

*12* चुनाव आयोग ने बंगाल के बाद केरल में अधिकारी बदले, 5 IAS-IPS का ट्रांसफर; भाजपा ने बंगाल-केरल में उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

*13* ‘कायरतापूर्ण और अमानवीय…’, काबुल पर एयरस्ट्राइक में 400 लोगों की मौत; भारत ने PAK को लताड़ा

*14* चांदी आज ₹5 हजार बढ़कर ₹2.54 लाख पर पहुंची, सोना ₹300 बढ़कर ₹1.56 लाख का हुआ, इस साल कीमत ₹23 हजार बढ़ चुकी

*15* हिमाचल-बिहार समेत 17 राज्यों में बारिश, गंगोत्री-यमुनोत्री में बर्फबारी, केदारनाथ में -11 डिग्री पारा; राजस्थान-MP में आज से फिर बढ़ेगा तापमान

*16* भारी उठा-पटक के बाद बढ़त पर कारोबार कर रहा है भारतीय शेयर बाजार सेंसेक्स निफ्टी दोनों हरे निशान पर

Naval kishore tct :लेखक एवं संकलनकर्ता

 

Ad बुड्ढा मल ज्वेलर्स पालमपुर
Ad.Rotary Eye Hospital

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button