#Trump, Netanyahu split on gas field attack:Tricity times morning news bulletin 20 March 2026
Trump, Netanyahu split on gas field attack, raise questions about whether they’re in sync on war


Tricity times morning news bulletin 20 March 2026
ट्राई सिटी टाइम्स प्रातः कालीन समाचार
आज 20 मार्च, 2026 शुक्रवार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि है |चैत्र शुक्ल पक्ष द्वितीया, सिद्धार्थि संवत्सर विक्रम संवत 2083, शक संवत पराभव 1948, चैत्र |आज है झूलेलाल जयंती , वसंत ऋतू तथा चंद्र दर्शन
संकलन : नवल किशोर शर्मा
Tricity times news
Breaking… सऊदी में ऑयल रिफाइनरी पर हमला: UAE-कतर के तेल-गैस प्लांट पर भी ड्रोन अटैक; सऊदी बोला- ईरान सब्र का इम्तिहान न ले
अमेरिकी विदेश-रक्षा मंत्री के घर के ऊपर संदिग्ध ड्रोन दिखे: सिक्योरिटी को लेकर इमरजेंसी मीटिंग बुलाई गई; दोनों लीडर्स को शिफ्ट करने पर विचार
होर्मुज के बाद अब यानबू को निशाना बना रहा ईरान, सऊदी की SAMREF रिफाइनरी पर किया हमला
मिडिल ईस्ट टेंशन के बीच शेयर बाजार की डुबी लंका, सेंसेक्स 2500 अंक लुढ़का, निफ्टी 23100 के नीचे,
*1* अयोध्या पहुंचीं राष्ट्रपति, रामलला के दर्शन किए, तमिलनाडु से लाए श्रीराम यंत्र का पूजन किया, मंदिर परिसर देखा
*2* समावेशी समाज और विकसित राष्ट्र के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रहे हम : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
*3* रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय रक्षा उद्योग सम्मेलन में कहा कि भविष्य के युद्धों में ड्रोन और एंटी-ड्रोन तकनीक निर्णायक होंगी। उन्होंने भारत को ड्रोन निर्माण में पूरी तरह आत्मनिर्भर बनाने और हर पुर्जे को मेड इन इंडिया बनाने पर जोर दिया
*4* नागपुर में मोहन भागवत ने कहा कि सोशल मीडिया में आरएसएस को सक्रियता बढ़ानी चाहिए। स्वयंसेवक रचनात्मक कार्य कर समाज बदलाव ला रहे हैं, बढ़ती जरूरतों के अनुसार छोटी इकाइयों की आवश्यकता है
*5* कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने केरल चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूडीएफ 85 से 100 सीटें जीत सकता है। साथ ही उन्होंने भाजपा को राज्य में एक मामूली खिलाड़ी बताते हुए कहा कि मुकाबला सिर्फ एलडीएफ और यूडीएफ के बीच है
*6* ‘2 हफ्ते में PNG के 1.25 लाख नए कनेक्शन, 3 दिन में 5600 ग्राहक हुए शिफ्ट’, तेल संकट पर सरकार ने दिया अपडेट
*7* असम चुनाव- BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, CM हिमंता 7वीं बार जालुकबारी से लड़ेंगे, एक दिन पहले कांग्रेस से आए सांसद बोरदोलोई को टिकट
*8* देशभर में नवरात्रि उत्सव- देवी मंदिरों में भीड़, महाराष्ट्र में गुड़ी पड़वा मनाई जा रही; पीएम मोदी ने हिंदू नव वर्ष पर 9 तरह से शुभकामनाएं पोस्ट कीं
*9* नीतीश के कार्यक्रम में आलू-प्याज की लूट, कर्मचारी नींबू लेकर भागे; मुंगेर में सब्जियों से ‘समृद्धि यात्रा’ लिखा था; CM के जाते ही टूट पड़े लोग
*10* चांदी ₹13 हजार गिरकर ₹2.37 लाख पर आई, 5 दिन में ये ₹31 हजार गिरी, सोने की कीमत आज ₹4 हजार घटकर ₹1.52 लाख हुई
*11* HDFC बैंक चेयरमैन के इस्तीफे से शेयर 5% टूटा, चक्रवर्ती बोले- बैंक के कामकाज मेरे मूल्यों के हिसाब से नहीं; केकी मिस्त्री अंतरिम चेयरमैन बने
*12* शेयर बाजार में 22 महीने की सबसे बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 2497 अंक गिरकर 74,207 पर आया, निफ्टी 776 अंक टूटा; बैंकिंग-ऑटो शेयर्स में ज्यादा बिकवाली
*13* कमजोर हो चुका ईरान जंग लंबी क्यों खींच रहा, सरेंडर से इनकार, युद्ध को महंगा बनाकर दुश्मन को झुकाने की कोशिश में जुटा
*14* घर में ही घिरे ट्रंप! युद्ध की आग में झुलसी US इकोनॉमी, बेकाबू महंगाई से जनता त्रस्त! फेड चीफ की खुली बगावत
*15* राजस्थान में लगातार दूसरे दिन ओले गिरे, हरियाणा में बारिश से सड़कें डूबीं; उत्तराखंड के केदारनाथ, गंगोत्री धाम में बर्फबारी




