#Trump:Tricity times morning news bulletin 23 March 2026
Donald Trump’s changing course on Strait of Hormuz strategy raises questions about U.S. war preparation


Tricity times morning news bulletin 23 March 2026
ट्राई सिटी टाइम्स प्रातः कालीन समाचार
आज 23 मार्च, 2026 सोमवार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि है |चैत्र शुक्ल पक्ष पंचमी, सिद्धार्थि संवत्सर विक्रम संवत 2083, शक संवत पराभव 1948, चैत्र |आज है सोमवार व्रत
संकलन : नवल किशोर शर्मा
Tricity times news
*1* पीएम मोदी सबसे ज्यादा दिन सरकार प्रमुख रहने वाले राजनेता, CM-PM मिलाकर बतौर हेड ऑफ गवर्नमेंट 8931 दिन पूरे; पवन कुमार चामलिंग को पीछे छोड़ा
*2* इसमें उनका गुजरात के मुख्यमंत्री और भारत के प्रधानमंत्री के रूप में कार्यकाल शामिल है। इससे पहले यह रिकॉर्ड पवन कुमार चामलिंग के नाम था, जिन्होंने 8930 दिन तक सिक्किम के मुख्यमंत्री के तौर पर यह जिम्मेदारी संभाली थी। पीएम मोदी की यह उपलब्धि भारत के राजनीतिक इतिहास में एक बड़ा मील का पत्थर मानी जा रही है
*3* आज विश्व जल दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता को शुभकामनाएं दी और पानी को जीवन और पृथ्वी के भविष्य का आधार बताया। उन्होंने हर नागरिक से अपील की कि हर बूंद की कीमत समझें और जल का जिम्मेदारी से उपयोग करें।
*4* बता दें कि विश्व जल दिवस हर साल 22 मार्च को मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों में पानी के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाना और जल संरक्षण की आदतें बढ़ाना है। दुनिया में बहुत सारे लोग अभी भी साफ पानी और स्वच्छता के अभाव में जूझ रहे हैं, और जल संसाधन लगातार घट रहे हैं।
*5* पश्चिम एशिया संकट के बीच केंद्र सरकार अलर्ट, PM मोदी शाम को करेंगे हाई लेवल मीटिंग
*6* अमेरिका से LPG, रूस से क्रूड लेकर भारत पहुंचा शिप, गैस-कच्चा तेल लेकर 5 जहाज भारत आ चुके; फारस की खाड़ी में सभी 22 जहाज सुरक्षित
*7* धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हालात, पहले रूसी तेल टैंकर ‘एक्वा टाइटन’ और अब LPG वाला अमेरिकी जहाज भारत पहुंचा
*8* सुप्रीम कोर्ट के सीजेआई सूर्य कांत ने कहा कि एआई न्यायिक प्रणाली में सहायक हो सकता है, जैसे डेटा संभालना, पैटर्न पहचानना और देरी कम करना। लेकिन निर्णय सुनाना और अंतिम फैसले हमेशा मानव न्यायाधीश के हाथ में होने चाहिए, ताकि पारदर्शिता और जवाबदेही बनी रहे।
*9* एयर इंडिया पर ईरान युद्ध की मार, 2,500 उड़ानें रद्द; किराया बढ़ने के भी आसार
*10* संजय राउत बोले- मोदी जी अब झोला उठाओ और चले जाओ, आप देश चलाने के काबिल नहीं; रुपया गिर रहा, पीएम इलेक्शन कैंपेन में बिजी
*11* मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 की हालत गंभीर; आंध्र प्रदेश की घटना से हड़कंप
*12* छत्तीसगढ़ के खल्लारी माता मंदिर में रोप-वे केबल टूटा, ट्रॉली 20 फीट नीचे गिरी, चट्टान से टकराई, युवती की मौत, 4 की हालत गंभीर
*13* पंजाब DM सुसाइड, चंडीगढ़ में प्रदर्शन, अकाली, कांग्रेस-BJP वर्करों ने बैरिकेडिंग तोड़ी, पुलिस ने वाटर कैनन से दौड़ाए; पूर्व AAP मंत्री की गिरफ्तारी पर अड़े
*14* पश्चिम एशिया के आसमान में बारूद का धुंआ बढ़ता जा रहा है। अमेरिका के 48 घंटे वाले अल्टीमेटम पर ईरान ने तंज कसा है। तेहरान के मिलिट्री मीडिया के एक्स हैंडल से एक पोस्ट किया गया है। इसमें लिखा है कि हमें तो लगा था कि आप हमारे देश के लोगों की आजादी के लिए लड़ने आए हैं, लेकिन अब आप होर्मुज को आजाद कराने की कोशिश में जुट गए हैं?
*15* अमेरिका का कहना है कि ईरान की वायुसेना और नौसेना अब लगभग खत्म हो चुकी है। लेकिन हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। ईरान के नए नेतृत्व ने इजरायल के डिमोना और अराद जैसे शहरों पर मिसाइलें दागकर यह साबित कर दिया है कि उसकी मारक क्षमता अभी भी बरकरार है।
*16* ईरान ने इजराइल पर 4 मिसाइलें दागीं, 300 लोग घायल; ट्रम्प ने होर्मुज खोलने के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया
*17* पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच कतर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कतर के क्षेत्रीय जल में रविवार तड़के हेलीकॉप्टर दुर्घटना हुई, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई। इस बात की पुष्टि कतर के आंतरिक मंत्रालय की। मंत्रालय ने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति अभी भी लापता है और उसकी तलाश जारी है। दुर्घटना के बाद बचाव और खोज अभियान तेज कर दिया गया है
*18* 48 घंटे में हॉर्मुज-स्ट्रेट नहीं खुला तो ईरान पर हमला, ट्रम्प की चेतावनी से शेयर बाजार में डर; इस हफ्ते कई फैक्टर तय करेंगे मार्केट की चाल
*19* राजस्थान-बंगाल समेत 12 राज्यों में बारिश का अलर्ट, UP-बिहार, दिल्ली में घना कोहरा; हिमाचल में 5 दिन से बर्फबारी, उत्तराखंड-सिक्किम में एवलांच का खतरा बढ़ा








