#SupremeCourt:Tricity times morning news bulletin 24 March 2026
Conversion To Religion Other Than Hinduism, Buddhism Or Sikhism Results In Loss Of Scheduled Caste Status : Supreme Court


Tricity times morning news bulletin 24 March 2026
ट्राई सिटी टाइम्स प्रातः कालीन समाचार
आज 24 मार्च, 2026 मंगलवार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष षष्ठी तिथि है |चैत्र शुक्ल पक्ष षष्ठी, सिद्धार्थि संवत्सर विक्रम संवत 2083, शक संवत पराभव 1948, चैत्र |आज है षष्टी, रोहिणी व्रत
संकलन : नवल किशोर शर्मा
Tricity times news
Breaking… दुनिया की अर्थव्यवस्था प्रभावित हुई है’, मिडिल ईस्ट के हालात पर पीएम मोदी का लोकसभा में संबोधन
मोदी बोले- हमारी कोशिश देश में तेल-गैस संकट न हो: 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे; पश्चिम एशिया से 3.75 लाख भारतीय सुरक्षित देश लौटे
अचानक 2 लाख रुपये से नीचे लुढ़की चांदी की कीमत, सोने में लगा लोअर सर्किट, कोई खरीदार नहीं
पश्चिम एशिया तनाव से कच्चे तेल में उछाल: ब्रेंट क्रूड का भाव 112 डॉलर के पार, होर्मुज संकट से बाजार में चिंता
ईरान पर बड़े हमले की तैयारी: नेतन्याहू ने ट्रंप के अल्टीमेटम का समर्थन करते हुए कहा, ‘मिलकर करेंगे कार्रवाई’
सेंसेक्स में 1800 अंक की गिरावट: 72,800 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी 540 अंक टूटा; बैंकिंग और ऑटो शेयर्स में ज्यादा बिकवाली
*1* मोदी ने कहा- पश्चिम एशिया संकट चिंताजनक: दुनिया में हालात बेहद खराब; इन देशों से 3.75 लाख भारतीय सुरक्षित देश लौटे
*2* लोकसभा में पश्चिम एशिया संघर्ष पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बीत दो तीन हफ्तों में जयशंकर जी ने और हरदीप पुरी जी ने सदन को जानकारी दी है। इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर और लोगों के जीवन पर विपरीत असर हो रहा है। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है।
*3* भारत के सामने भी इस युद्ध ने अप्रत्याशित चुनौतियां खड़ी कर दी हैं। ये चुनौतियां आर्थिक भी हैं और राष्ट्रीय सुरक्षा से भी जुड़ी हैं और मानवीय भी हैं।पीएम मोदी ने आगे कहा कि युद्ध से प्रभावित देशों के साथ भारत के व्यापक व्यापारिक रिश्ते हैं। जिस क्षेत्र में युद्ध हो रहा है, वह दुनिया के दूसरे देशों के साथ हमारे व्यापार का भी एक अहम रास्ता है। खासकर कच्चे तेल और गैस की जरूरतों का बड़ा हिस्सा यही क्षेत्र पूरा करता है।
*4* लोकसभा में बोलते हुए पीएम मोदी ने इस बात पर भी जोर दिया कि हमारे लिए यह क्षेत्र एक और कारण से भी अहम है। लगभग एक करोड़ भारतीय खाड़ी देशों में रहते हैं और काम करते हैं। वहां समुद्र में जो वाणिज्यिक शिप चलते हैं, उनमें भारतीय क्रू मेंबर्स की संख्या काफी ज्यादा है। उन्होंने कहा कि इन कारणों की वजह से भारत की चिंताएं अधिक हैं। यह आवश्यक है कि भारत की संसद से इस संकट को लेकर एकमत और एकजुट आवाज दुनिया में जाए।
*5* पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को लोकसभा में अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि भारत ने बड़ी मात्रा में कच्चा तेल, गैस और फर्टिलाइजर जैसी अहम चीजें होर्मुज से आती हैं। होर्मुज में फिलहाल जहाजों का आना-जाना मुश्किल हुआ है।
*6* भारत लगातार अलग-अलग सप्लायर्स से भी संपर्क में है। प्रयास है कि जहां से संभव हो वहां से सप्लाई होती रहे। हमारा प्रयास है कि तेल हो गैस हो, फर्टिलाइजर हो, ऐसे सभी जहाज भारत तक सुरक्षित पहुंचें। हम सभी वैश्विक सहयोगियों के साथ निरंतर संवाद कर रहे हैं, ताकि हमारे मैरिटाइम कॉरीडोर सुरक्षित रहें। इन वार्ताओं के चलते होर्मुज में फंसे हमारे कई जहाज भारत आए भी हैं।
*7* हमारी एक और तैयारी बहुत कम आ रही है। बीते 10-11 साल में इथेनॉल की मिक्सिंग को बढ़ाया गया है। आज पेट्रोल में 20 फीसदी तक इथेनॉल की मिक्सिंग को बढ़ाया गया है। रेलवे के विद्युतीकऱण से भी काफी फायदा हो रहा है। इतना इलेक्ट्रिफिकेशन आज न होता तो भारत को 180 करोड़ लीटर तेल अतिरिक्त लगता।
*8* केरल भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर की उम्मीदवारी रद्द करने की मांग, कांग्रेस का दावा- बेंगलुरु में ₹200 करोड़ का बंगला, हलफनामे में जानकारी छिपाई
*9* सुप्रीम कोर्ट जज बोले-ज्यूडिशियरी हद से ज्यादा सख्त हो रही, इसलिए लोग जेलों में सड़ रहे; यह विकसित भारत का आदर्श नहीं हो सकता
*10* शाह बोले- रंधावा सुसाइड जांच CBI को दे दूंगा: पंजाब के सांसद लिखकर दें; पत्नी ने 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया; खुदकुशी का VIDEO सामने आया
*11* दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय ₹5.31 लाख के पार, CM रेखा बोलीं यह आंकड़ा राष्ट्रीय औसत से 2.5 गुना ज्यादा
*12* केरल की लापरवाही से आपदा राहत कोष रुका है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में यह बात कही है। उन्होंने कहा कि मदद के लिए अभी तक अर्जी ही नहीं दी गई है। विपक्षी सांसदों ने केरल के बकाये को लेकर सवाल उठाए थे।
*13* कांग्रेस का BRICS+ समिट को लेकर पीएम से सवाल: पूछा- पश्चिम एशिया संकट पर समिट आगे क्यों नहीं बढ़ा रहे ‘विश्वगुरु’
*14* ईरान ने मिसाइल पर स्पेनिश PM का बयान लिखा: इसमें मैसेज था- हम युद्ध के खिलाफ; यह मिसाइल इजराइल पर दागी
*15* इजरायल ने लेबनान के कसमिया पुल को ध्वस्त किया, देश के दक्षिणी हिस्से से संपर्क टूटा
*16* युद्ध के बीच तेल-गैस से ईरान की रिकॉर्ड कमाई, खार्ग टर्मिनल से सप्लाई जारी; खाड़ी देशों का प्रोडक्शन 70% तक गिरा
*17* सोने में आज ₹12 हजार, चांदी में ₹31 हजार गिरावट, ईरान जंग से 24 दिन में सोना ₹24 हजार सस्ता, चांदी ₹65 हजार नीचे आई






