Tricity times morning news bulletin 27 March 2026


Tricity times morning news bulletin 27 March 2026
ट्राई सिटी टाइम्स प्रातः कालीन समाचार आज 27 मार्च, 2026 शुक्रवार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष नवमी तिथि है |चैत्र शुक्ल पक्ष नवमी, सिद्धार्थि संवत्सर विक्रम संवत 2083, शक संवत पराभव 1948, चैत्र |आज है स्वामीनारायण जयंती तथा श्री महातारा जयंती संकलन : नवल किशोर शर्मा 1) नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान: देश में खुलेंगे 120 नए ड्राइविंग स्कूल, 1 करोड़ युवाओं को मिलेगा रोजगार 2) ट्रंप का अपनी टीम को सख्त आदेश: जल्द निपटाओ ईरान वॉर, मेरे पास और भी बहुत से काम 3) ईरान के बंदर अब्बास पर इजरायल की बड़ी स्ट्राइक, IRGC कमांडर तंगसीरी की मौत 4) पेट्रोल, डीजल पर सरकार का बड़ा बयान, कहा- राशनिंग न करें, देश के पास है 60 दिन का भंडार 5) ईरान के ऊर्जा संयत्र हमलों पर 10 दिन की रोक, ट्रंप बोले- अच्छी चल रही बातचीत 6) MP: मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से लौट रही बस हादसे का शिकार, 9-10 लोगों की मौत की खबर, 45 से ज्यादा घायल 7) दुनिया की सप्लाई चेन पर ईरान का बड़ा दांव, Hormuz से गुजरने वाले जहाजों पर टोल टैक्स की तैयारी शुरू 8) बारिश, बिजली और तूफान; मार्च के अंत में मानसून जैसा गदर, अगले 72 घंटे संभलकर 9) आंध्रप्रदेश के मार्कापुरम में भीषण हादसा: चलती बस बनी आग का गोला; 13 यात्री जिंदा जले, बचाव और राहत कार्य जारी 10) मोदी ईरान जंग पर आज मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे: संसद में कहा था- आने वाला समय कोरोना जैसी परीक्षा लेगा, मिलकर काम करना होगा 11) कश्मीर में लश्कर के भर्ती मॉड्यूल का खुलासा: पाकिस्तान-बांग्लादेश से चल रहा था नेटवर्क; 3 महीने ट्रेनिंग में मशीन गन और AK-47 चलाना सीखते थे आतंकी 12) होटल-रेस्टोरेंट बिल में अलग से नहीं जोड़ सकेंगे LPG चार्ज : सरकार बोली- ऐसा किया तो कार्रवाई होगी, 5% गैस-क्राइसिस चार्ज वसूलने का मामला आया था 13) अब डॉलर पर होगा ट्रंप का सिग्नेचर…अमेरिका में 165 साल में ऐसा कभी नहीं हुआ 14) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का बयान, कहा “पंजाब में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का है गुप्त गठबंधन” 15) मणिपुर: कुकी उग्रवादियों ने सेना की चौकी को बनाया निशाना, सुरक्षा बलों ने 6 बंकर किए ध्वस्त 16) केरल में सियासी पारा बढ़ा, विजयन ने राहुल गांधी और कांग्रेस को बताया BJP की ‘बी-टीम’ 17) अयोध्या में आज मनाई जाएगी राम नवमी, रामलला का होगा सूर्य तिलक 18) डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ‘ईरान मुझे अपना सर्वोच्च नेता बनाना चाहता था, मैंने मना किया’ 19) धर्म परिवर्तन से अपने आप अनुसूचित जनजाति का दर्जा समाप्त नहीं होता: सुप्रीम कोर्ट 20) आईपीएल 2026: दूसरे फेज का शेड्यूल जारी, 13 अप्रैल से 24 मई तक खेले जाएंगे 50 मैच 21) SAFF U20 Championship: भारत ने पाकिस्तान को हराया, सैफ अंडर-20 चैंपियनशिप केटीम!




