HimachalMorning newsताजा खबरेंदेश

Tricity times morning news bulletin 30 March 2026

Iranian attack damages Kuwait power and desalination plant, kills worker

Tct

Tricity times morning news bulletin 30 March 2026

ट्राई सिटी टाइम्स प्रातः कालीन समाचार
आज 30 मार्च, 2026 सोमवार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष द्वादशी तिथि है |चैत्र शुक्ल पक्ष द्वादशी, सिद्धार्थि संवत्सर विक्रम संवत 2083, शक संवत पराभव 1948, चैत्र |आज है सोम प्रदोष व्रत तथा प्रदोष व्रत

संकलन : नवल किशोर शर्मा

*1* पश्चिम एशिया के युद्ध से हम सब मिलकर निपटेंगे, अफवाहों पर ध्यान ना दे,’मन की बात’ में बोले पीएम मोदी

*2* मोदी बोले-जंग के चलते दुनिया में पेट्रोल-डीजल का संकट, भारत चुनौती से निपट रहा, अफवाहों में न आएं; सरकार की जानकारी पर भरोसा करें

*3* मैं आज ‘मन की बात’ के माध्यम से सभी देशवासियों से फिर यह आग्रह करूंगा कि हमें एकजुट होकर इस चुनौती से बाहर निकलना है। जो लोग इस विषय पर भी राजनीति कर रहे हैं, उन्हें राजनीति नहीं करनी चाहिए। यह देश के 140 करोड़ देशवासियों के हित से जुड़ा विषय है, इसमें स्वार्थ भरी राजनीति का कोई स्थान नहीं है। ऐसे में जो भी लोग अफवाह फैला रहे हैं, वे देश का बहुत बड़ा नुकसान कर रहे हैं
*4* पीएम मोदी ने कहा वर्तमान में हमारे पड़ोस में एक माह से भीषण युद्ध चल रहा है | हमारे लाखों परिवारों के सगे-संबंधी इन देशों में रहते हैं, खासतौर पर खाड़ी देशों में काम करते हैं। मैं खाड़ी देश का बहुत आभारी हूँ, वे ऐसे एक करोड़ से ज्यादा भारतीयों को वहाँ पर हर प्रकार की मदद दे रहे हैं।

*5* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केरल दौरे पर रहेंगे, जहां वे विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए उम्मीदवारों के समर्थन में पलक्कड़ में रैली और त्रिशूर में रोड शो करेंगे। इस दौरे को चुनावी दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है और इसमें भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है।

*6* LDF-UDF ने वर्षों तक किया सत्ता का व्यापार’: केरल मे PM मोदी का विपक्ष पर हमला, कहा- लोगों से किए खोखले दावे

*7* मोदी बोले- केरल स्वार्थी राजनीति के दो मुखौटों में फंसा, LDF-UDF दोनों भ्रष्टाचारी, इन्हें भाजपा से डर; सत्ता में आते ही काले कारनामे खुल जाएंगे

*8* केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम में घुसपैठ के मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा है कि भाजपा सरकार ने पिछले दस वर्षों में असम में घुसपैठ को रोका है, लेकिन यह काफी नहीं है। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रत्येक अवैध अप्रवासी को उनके देश वापस भेजा जाना चाहिए

*9* अमित शाह ने चुनावी रैली में कहा, ”अगर भाजपा बोडोलैंड के युवाओं, आदिवासियों से बात कर सकती है, तो कांग्रेस क्यों नहीं कर पाई?” उन्होंने कहा, “भाजपा के कारण असम आतंकवाद से मुक्त है; कांग्रेस शासन के दौरान गोलीबारी और बम विस्फोट होते थे; पिछले 10 वर्षों में कई दौर की बातचीत के बाद 10,000 युवाओं ने हथियार डाले और शांति कायम हुई

*10* सत्ता में आए तो बुजुर्गों को हर महीने 1250 रुपए की सहायता, महिलाओं को व्यवसाय के लिए 50 हज़ार, कांग्रेस ने असम के लोगों से किए पांच वादे

*11* लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गुजरात में दलित और आदिवासी समुदायों के खिलाफ बढ़ते अत्याचार को लेकर केंद्र और राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में नफरत, भेदभाव और हिंसा का माहौल लगातार गहराता जा रहा है।

*12* राहुल गांधी ने हाल ही में गुजरात से आए दलित और आदिवासी प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कई पीड़ितों की आपबीती सुनी। उन्होंने बताया कि कुछ मामलों में लोगों को इतनी बेरहमी से पीटा गया कि उनके शरीर में कई फ्रैक्चर हो गए, वहीं एक अन्य मामले में व्यक्ति को जिंदा जला दिया गया।

*13* कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- केरल में शून्य सीट वाली पार्टी को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं

*14* खात्मे के कगार पर नक्सलवाद: दस साल में 10,000 से ज्यादा माओवादियों का आत्मसमर्पण, अर्बन नक्सल पर भी नकेल

*15* अयोध्या में एकादशी के पावन अवसर पर होने वाली पंचकोसी परिक्रमा में रविवार को लाखों श्रद्धालुओं की आस्था उमड़ पड़ी। सुबह से ही लंबी कतारें परिक्रमा मार्ग पर देखने को मिलीं। आसपास के जिलों के साथ-साथ बड़ी संख्या में बिहार से भी श्रद्धालु पहुंचकर परिक्रमा में शामिल हुए।

*16* हिमाचल समेत 7 राज्यों में ओले गिर सकते हैं, राजस्थान में 2 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट; जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी, सड़क बंद

*17* महाराष्ट्र में मौसम ने मारी पलटी; भीषण गर्मी के बीच 6 दिनों तक भारी आंधी-बारिश! किसानों-मछुआरों के लिए आई गाइडलाइन

*18* संकट के बीच भारत ने श्रीलंका को दिया 38000 मीट्रिक टन पेट्रोल-डीजल, विपक्ष ने भी कहा- धन्यवाद

*19* अमेरिका में ट्रम्प के खिलाफ 80 लाख लोगों का मार्च, 3,300 जगह प्रदर्शन, ईरान वॉर और महंगाई को लेकर पद से हटाने की मांग

*20* ईरान जंग पर पाकिस्तान की 3 देशों के साथ मीटिंग, सऊदी-तुर्किये और मिस्र के विदेश मंत्री इस्लामाबाद पहुंचे, अमेरिका ने 3500 सैनिक मिडिल ईस्ट भेजे

*21* दुकानें और हाईवे बंद, शादियों पर भी रोक… पाकिस्तान ने लगा दिया स्मार्ट लॉकडाउन, तेल संकट के बीच शहबाज सरकार का फैसला

*22* एक तरफ बातचीत तो दूसरे ओर जमीनी हमले की साजिश रच रहा अमेरिका, ईरान ने खूब लताड़ा

Naval kishore tct :लेखक एवं संकलनकर्ता

 

Ad.Rotary Eye Hospital
Ad बुड्ढा मल ज्वेलर्स पालमपुर
Ad.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button