#Bihar stampede at Nalanda temple::Tricity times news bulletin 31 March 2026
Nine dead in stampede at Nalanda temple; State Govt. announces ₹6 lakh ex-gratia for victims


Tricity times news bulletin 31 March 2026
ट्राई सिटी टाइम्स प्रातः कालीन समाचार
आज 31 मार्च, 2026 मंगलवार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष त्रयोदशी तिथि है |चैत्र शुक्ल पक्ष त्रयोदशी, सिद्धार्थि संवत्सर विक्रम संवत 2083, शक संवत पराभव 1948, चैत्र |
संकलन : नवल किशोर शर्मा
Tricity times news
1) गृह मंत्रालय ने लिया बड़ा एक्शन- गृह मंत्रालय ने ब्लॉक किए 8 लाख सिम और 83 हजार व्हाट्सएप अकाउंट
2) लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा शब्बीर अहमद लोन दिल्ली में अरेस्ट: दिल्ली, तमिलनाडु में आतंकी मॉड्यूल तैयार कर रहा था; 2007 में भी गिरफ्तार हो चुका था
3) ‘प्रधानमंत्री तारिक रहमान की सकारात्मक पहल’ भारत-बंगलादेश संबंध फिर सुधार की तरफ!
4) पाकिस्तान : आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर के भाई ताहिर अनवर की मौत
5) पीएम मोदी आज गुजरात जाएंगे: साणंद में देश के दूसरे सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन, 20 हजार करोड़ से ज्यादा के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास करेंगे
6) नीतीश का MLC पद से इस्तीफा, मंत्री अशोक चौधरी रोए: तेजस्वी बोले- BJP ने दबाव में इस्तीफा दिलवाया; नितिन नवीन ने भी MLA पद से रिजाइन किया
7) राहुल बोले- केरल में महिला मुख्यमंत्री का बेसब्री से इंतजार: हिमंता ने कहा- असम को आसमान तक ले जाना है, Gen-Z हमारे साथ
8) शाह बोले- जो हथियार उठाएगा, उसे कीमत चुकानी होगी: वामपंथियों ने आदिवासियों को बहकाया; गरीबी ने नक्सलवाद नहीं, नक्सलवाद ने गरीबी फैलाई
9) रुपये में ऐतिहासिक गिरावट जारी, 95.20 प्रति डॉलर के करीब पहुंचा
10) विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच शेयर बाजारों में फिर गिरावट, सेंसेक्स में आई 1000 अंक की गिरावट
11) पाकिस्तान की किरकिरी: इस्राइली दूत बोलीं- पश्चिम एशिया संकट में भारत बन सकता है बेहतर मध्यस्थ, PAK को लताड़ा
12) US Stock Market: ईरान युद्ध और तेल की बढ़ती कीमतों से अमेरिकी बाजार बेहाल, निवेशक पूछ रहे- कब रुकेगी महंगाई?
13) दुनिया को फिर डरा रहा है कोरोना… 23 देशों में फैला नया ‘सिकाडा’ वेरिएंट, विशेषज्ञों ने जारी की चेतावनी
14) बिहार में बनेगा भाजपा का मुख्यमंत्री, JDU से बनेंगे दो डिप्टी CM, 15 अप्रैल तक नई सरकार के गठन की संभावना
15) ईरान पर अमेरिका-इज़रायल हमलों का 31वां दिन: बातचीत के दावों के बीच ट्रंप बोले- मैं तेल पर क़ब्ज़ा करना चाहता हूं
16) मोदी ने ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ कार्यक्रम में असम और पुड्डुचेरी के भाजपा कार्यकर्ताओं से किया संवाद
17) भाजपा का ममता पर चुनाव प्रक्रिया प्रभावित करने और मतदाताओं को धमकाने का आरोप, आयोग से शिकायत
18) अमेरिकी सैनिक मध्य-पूर्व पहुंच गए हैं. रूस ने ईरान के परमाणु प्लांट में काम कर रहे अपने कर्मचारियों को निकाल लिया है.
19) पंजाब में करोड़ों की ठगी के मामले में AAP नेता गिरफ्तार, पुलिस ने कसा शिकंजा
20) बड़ा हादसा: पाकिस्तान में भारी बारिश का कहर! 14 बच्चों समेत 17 की मौत, 56 से ज्यादा लोग घायल
21) MP-राजस्थान समेत 5 राज्यों के कई इलाकों में बारिश-ओलावृष्टि: पुणे में ओले गिरे; हिमाचल प्रदेश और लद्दाख के द्रास में बर्फबारी
22) RR vs CSK, IPL 2026 : राजस्थान रॉयल्स ने CSK को चटाई धूल, 8 विकेट से जीता मैच, वैभव सूर्यवंशी ने जड़ी तूफानी फिफ्टी !




