Breaking newsHimachalHimachalMandi /Chamba /Kangraताजा खबरें

#पालमपुर: कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में 7 अप्रैल तक सैलरी-पेंशन लंबित, नॉन टीचिंग कर्मचारियों ने उठाई आवाज

Tct

पालमपुर: कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में 7 अप्रैल तक सैलरी-पेंशन लंबित, नॉन टीचिंग कर्मचारियों ने उठाई आवाज।

Tct ,bksood, chief editor

हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में मार्च महीने की सैलरी और पेंशन 7 अप्रैल तक भी जारी नहीं हो पाई है, जिससे कर्मचारियों, वैज्ञानिकों और प्राध्यापकों में भारी रोष व्याप्त है। लगातार हो रही देरी ने कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति को प्रभावित करना शुरू कर दिया है।
नॉन टीचिंग एम्पलाइज यूनियन के जनरल सेक्रेटरी नरेश कुमार शर्मा ने इस मुद्दे पर गहरी चिंता जताते हुए कहा कि हर दूसरे महीने सैलरी और पेंशन में देरी होना एक गंभीर समस्या बन चुकी है। अप्रैल महीने में जहां कर्मचारियों को अपने बच्चों की एडमिशन और अन्य जरूरी खर्च पूरे करने होते हैं, वहीं वेतन न मिलने से उन्हें बैंक लोन की किश्तें चुकाने में कठिनाई हो रही है, जिससे पेनल्टी और डिफॉल्टर बनने का खतरा भी बढ़ जाता है।
उन्होंने यह भी कहा कि विश्वविद्यालय में इस व्यवस्था का बार-बार प्रभावित होना प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाता है, जिसे तुरंत सुधारने की आवश्यकता है।
उन्होंने बताया कि इस समस्या के समाधान के लिए विश्वविद्यालय के कुछ अधिकारी पिछले दो दिनों से शिमला में प्रयासरत हैं, लेकिन अभी तक सैलरी और पेंशन जारी होने को लेकर कोई स्पष्ट पुष्टि नहीं मिली है।
नरेश कुमार शर्मा ने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की है कि जैसे सरकार के अन्य विभागों में कर्मचारियों को हर महीने की पहली तारीख को वेतन और पेंशन सुनिश्चित की जाती है, उसी प्रकार विश्वविद्यालय कर्मचारियों के लिए भी इस व्यवस्था को लागू किया जाए, ताकि उन्हें बार-बार इस परेशानी का सामना न करना पड़े।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button