#Trump:Tricity times morning news bulletin 07 April 2026
Read In App"Entire Iran Can Be Taken Out In One Night": Trump's Warning Before Deadline


Tricity times morning news bulletin 07 April 2026
ट्राई सिटी टाइम्स प्रातः कालीन समाचार
आज 07 अप्रैल, 2026 मंगलवार बैशाख माह के कृष्ण पक्ष पंचमी तिथि है |बैशाख कृष्ण पक्ष पंचमी, सिद्धार्थि संवत्सर विक्रम संवत 2083, शक संवत पराभव 1948, चैत्र
संकलन : नवल किशोर शर्मा
Tricity times news
*1* BJP का स्थापना दिवस, मोदी बोले-भाजपा हर चुनौती को तैयार, योगी ने पार्टी के झंडे के साथ सेल्फी ली, MP में 17 नए कार्यालयों का भूमिपूजन
*2* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को भाजपा के स्थापना दिवस पर पार्टी कार्यकर्ताओं के समर्पण और बलिदान को नमन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने आपातकाल और कांग्रेस के शासनकाल के दमन से लेकर पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में राजनीतिक हिंसा तक हर तरह की कठिनाइयों का सामना किया है, ताकि पार्टी को मजबूत किया जा सके और राष्ट्र की सेवा की जा सके
*3* वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ”देश जानता है, हर चुनौती का सामना करने के लिए भाजपा ईमानदारी से कोशिश कर रही है, आगे भी करेगी। पहले भी सकारात्मक नतीजे मिले हैं और आगे भी मिलेंगे।
*4* प्रधानमंत्री ने राजनीतिक संघर्ष के शुरुआती वर्षों को याद करते हुए कहा, “हम 1984 का वह समय नहीं भूल सकते जब कांग्रेस ने रिकॉर्ड संख्या में सीटें जीती थीं, लेकिन भारत ने यह भी देखा कि उन्होंने लोगों को कैसे धोखा दिया। इससे लोगों का विश्वास भाजपा में बढ़ा और धीरे-धीरे हमने सीटें जीतना शुरू किया।”
*5* पीएम बोले- असम में NDA की हैट्रिक होगी, कांग्रेस के पास विजन नहीं; राहुल बोले- पुडुचेरी सरकार सभी कॉन्ट्रैक्ट में 30% कमीशन लेती है
*6* कांग्रेस पाकिस्तान के सुर में सुर मिला रही है- असम में बोले पीएम मोदी, लोगों से की BJP को जिताने की अपील
*7* ‘सरकार का रवैया कोरोना महामारी जैसा’, राहुल गांधी ने एलपीजी संकट को लेकर केंद्र पर साधा निशाना
*8* ‘देश की समृद्धि और सुरक्षा ही व्यक्तिगत प्रगति की कुंजी’, कोच्चि में बोले आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत
*9* राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने सोमवार को कहा कि व्यक्तिगत समृद्धि केवल तभी प्राप्त की जा सकती है, जब देश समृद्ध और सुरक्षित हो। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण के लिए व्यक्तिगत प्रगति को देश की प्रगति से जोड़ना आवश्यक है।
*10* केजरीवाल के किराए के वादे पर हाईकोर्ट ने आदेश पलटा, कहा- मीडिया में दिया बयान लागू करवाने लायक नहीं; अब मौजूदा सरकार तय करे
*11* राज्यसभा में 19 नए सदस्यों ने शपथ ली, शरद पवार व्हील चेयर पर पहुंचे
*12* केदारनाथ हेली सेवा- 10-12 अप्रैल के बीच शुरू होगी बुकिंग, 100% ऑनलाइन टिकट और नए नियम लागू, IRCTC के जरिए होगी बुकिंग
*13* छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम अजित जोगी के बेटे अमित जोगी को हाईकोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साल 2003 में राम अवतार जग्गी की हत्या हुई थी। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर दोबारा मामला खुला था
*14* रिपोर्ट-ईरान और अमेरिका में 45 दिन के सीजफायर पर बातचीत: अगले 48 घंटे आखिरी मौका, समझौता नहीं हुआ तो ईरान पर बड़े हमले होंगे*
*15* अमेरिका-ईरान के बीच आज से लागू हो सकता है सीजफायर, दावा- होर्मुज तुरंत खोलने पर बनी सहमति
*16* ईरान को एक और झटका, अमेरिकी-इजरायल हमले में खुफिया चीफ माजिद खादेमी की मौत
*17* RBI की MPC की मीटिंग आज से शुरू होगी, ब्याज दर में बदलाव की संभावना कम, टॉप-10 कंपनियों में से 6 की वैल्यू 64,734 करोड़ घटी
*18* सिक्किम में बर्फबारी-भूस्खलन, 1500 टूरिस्ट फंसे, 16 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट; UP में बिजली गिरने से 3 दिन में 15 की मौत
*19* बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है भारतीय शेयर बाजार सेंसेक्स निफ्टी दोनों हरे निशान पर, सेंसेक्स 700 निफ्टी 210 अंकों के बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है




New Nanda Jewellers Palampur




