*भारत में चल रही अधिकतर समस्याओं का कारण राजनीति है*


*भारत में चल रही अधिकतर समस्याओं का कारण राजनीति है*

स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष तथा जनसहभागी लोकतंत्र के संयोजक मंडल के सदस्य बलदेव राज सूद द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि दिनांक 28,29,30,31मार्च 2024 को इशा पुरम, मेरठ में विभिन्न संगठनों की मीटिंग हुई |
जिसमें सर्व सहमति से यह प्रस्ताव पारित हुआ कि वर्तमान भारत में चल रही अधिकतर समस्याओं का कारण राजनीति है | क्योंकि कॉर्पोरेट शक्तियाँ राजनीतिक दलों को चंदा देकर मनमाने ढंग से अपने अनुसार चलाने का प्रयास करतीं हैं। इस कारण सामाजिक संस्थाओं और देश भक्त व्यक्तियों की भूमिका राजनीति के व्यवसायीकरण के कारण कम हो गई है।उन्होने कहा कि बैठक निर्णय हुआ कि देश भक्त, समाज सेवक तथा चरित्रवान लोगों का समूह खड़ा किया जाए जो देश में लोगों की चेतना को जागृत करेगा। इसका हल राजनीति में लोगों खासकर मतदाताओं की भागीदारी बढा़कर किया जा सकता है | सत्ता के विकेंद्रीकरण के लिए लोगों में जागृति और तरीके भागीदार संगठन अपने-अपने तरीके से करेंगे | जनता ही सरकार की अवधारणा के रूप में व्यवस्था परिवर्तन के लिए शांतिपूर्ण जन आंदोलन किया जाना है और किया जाना चाहिए |
इस बैठक में प्रस्तावनाएं और मुद्दे आए वह ये हैं
1) शिक्षा,स्वास्थ्य,आवास, रोजगार और न्याय लोगों को सहज और सरल उपलब्ध हो |
2) भविष्य के लोकतंत्र खासकर ई-लोकतंत्र की जागरूकता पैदा करने पर काम करना |
3) चुनाव प्रणाली मतदाता आधारित हो |
4) वास्तविक धन मानवीय संसाधन एवं प्राकृतिक संसाधन है, मुद्रा- नोट या डॉलर – नहीं |
5) राजनीति के अलावा और अर्थतंत्र एवं संस्कृति का भी लोकतंत्रीकरण हो |
6) जीवन के अधिकार में शुद्ध हवा,साफ पानी और पौष्टिक भोजन बुनियादी अधिकार के रूप में सुनिश्चित किया जाए |
7) एक गांव को गोद लिया जाये वह गांव स्वावलंबी वनाया जाए अर्थात उस गांव की अवश्यकताऐं उसी गांव से पूरी की जाएँ । इसके लिए हिमाचल प्रदेश में किसी एक गांव को गोद लेने का निर्णय हुआ है। बलदेवराज सूद ने प्रदेश की जनता से इस पावन कार्य में सहयोग देने की अपील की।