Himachalपाठकों के लेख एवं विचार

पाठकों के लेख :लेखक ,महेंद्र नाथ सोफत पूर्व मंत्री हिमाचल प्रदेश सरकार(#हिमाचल_विधानसभा_के_दो_निर्दलीय_विधायक_भाजपा_मे_शामिल*

Tct chief editor

10 जून 2022- (#हिमाचल_विधानसभा_के_दो_निर्दलीय_विधायक_भाजपा_मे_शामिल)-

आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत भाजपा पहले से ही चुनाव अभियान शुरू कर चुकी है। इसी कड़ी मे केन्द्रीय सरकार के 8 वर्ष पूरे होने का कार्यक्रम शिमला मे किया गया। अब एक बार फिर से प्रधानमंत्री जी का धर्मशाला आने का कार्यक्रम है। शिमला के कार्यक्रम के माध्यम से लाभार्थियों को जोड़ने का प्रयास किया गया था। प्रधानमंत्री जी द्वारा की गई मुख्यमंत्री जी की प्रशंसा ने यह स्पष्ट सन्देश दे दिया कि भाजपा अगला चुनाव श्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व मे लड़ेगी। शिमला के कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री जी उर्जावान नजर आए और उन्होने विधान सभा चुनावों के देखते हुए राजनैतिक प्रबंधन शुरू कर दिया है।

इसी कड़ी मे बुधवार को दो निर्दलीय विधायकों प्रकाश राणा और होशियार सिंह को भाजपा मे शामिल कर लिया गया है। दोनो ही बड़े कारोबारी है और दोनो ही निर्दलीय जीत कर आए थे। दोनो ने ही पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय प्रेम कुमार धूमल के कट्टर समर्थकों रविन्द्र रवि और गुलाब सिंह को चुनाव मे पराजित किया था। भाजपा सरकार बनने के बाद दोनो ही जयराम सरकार का समर्थन कर रहे थे। दोनो ने लोकसभा चुनाव मे भाजपा के समर्थन मे चुनाव प्रचार किया था। हांलाकि दोनो क्षेत्रों के स्थानीय नेता इन नेताओं को पार्टी मे शामिल करने के पक्षधर नहीं थे।

मुख्यमंत्री जी का कहना है कि केंद्र और प्रदेश भाजपा नेताओं से विचार विमर्श कर ही उन्हे पार्टी मे शामिल किया गया है। राजनैतिक विश्लेषक इसे मुख्यमंत्री की ओर से चाणक्य नीति के अंतर्गत लिया गया निर्णय मानते है। उनका कहना है कि जयराम जी ने एक तीर से दो शिकार कर दिए है। इन दोनो को पार्टी मे शामिल कर अब इन्हे भाजपा का टिकट मिलना तय माना जा रहा है। इनको टिकट मिलने से जहां जोगेंद्रनगर और देहरा मे पार्टी की स्थिति मजबूत होगी वही पार्टी मे मुख्यमंत्री जी की अपनी स्थिति भी मजबूत होगी। इस प्रकरण पर विवेचनात्मक टिप्पणी यह है कि मुख्यमंत्री जी ने राजनैतिक शतरंज मे पहली बार ऐसी चाल चली जिसमे रानी और पयादे दोनो चित हो गए है। इसका सन्देश पार्टी के भीतर और बाहर एक समान गया है।

#आज_इतना_ही कल फिर नई कड़ी के साथ मिलते है।

Mohinder Nath Sofat

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button