PunjabChandigarhHaryanaMohaliPanchkula

*Tricity times punjab political updates 23 JULY 2023*

1 Tct
Tct chief editor

Tricity times punjab political updates
23 JULY 2023

ट्राई सिटी पंजाब राजनीतिक अपडेट
23 जुलाई 2023

लुधियाना में पंजाब कांग्रेस का सत्याग्रह :
नवजोत सिद्धू भी माथे पर काली पट्‌टी बांधकर मौन व्रत पर बैठे
लुधियाना में आज कांग्रेस ने सत्याग्रह शुरू किया है। प्रदेश की सीनियर लीडरशिप दाना मंडी पहुंची और माथे पर काली पटि्टया बांधकर मौन व्रत रखा। इस धरने में पूर्व प्रदेश प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू भी शामिल हैं।
सत्याग्रह में कांग्रेस के प्रदेश प्रधान अमरिंद्र सिंह राजा वड़िंग, पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशू, पूर्व CM चरणजीत सिंह चन्नी, पूर्व विधायक लखबीर लक्खा, जिला प्रधान संजय तलवाड़ शामिल हुए हैं।
हाथों में केन्द्र सरकार विरोधी पकड़ी तख्तियां
मौन व्रत के दौरान अपनी बात लोगों के सामने रखने के लिए अलग-अलग स्लोगन की हाथों में केन्द्र सरकार विरोधी तख्तियां नेताओं ने पकड़ी हुई हैं। बड़ी संख्या में कांग्रेस वर्कर्स इस मौन सत्याग्रह में शिरकत करने पहुंच रहे हैं। यह प्रदर्शन शाम 5 बजे तक जारी रहेगा।
प्रदेश प्रधान अमरिंद्र सिंह राजा वड़िंग ने मणिपुर मे होने वाली अराजकता की निंदा करते हुए घटना को अंजाम देने वाले असामाजिक तत्वों को कठोरतम सजा दिए जाने तथा प्रभावित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग की है। वहीं हिंसा ग्रस्त लोगों से शांति बनाए रखने की अपील भी की।
नेताओं ने मौन व्रत शुरू करने से पहले कहा कि मणिपुर में हुई अत्यंत पीड़ादायक घटना ने रूला दिया है। भारत माता रो रही है कि आज उनकी बेटियों के साथ क्या हो रहा है। जब सरकार ही लोगों में नफरत भर देती है तो ऐसी क्रूर घटनाएं होती हैं। जो अब बर्दाश्त के लायक नहीं है। इस वक्त पूरा देश मणिपुर के साथ खड़ा है। राष्ट्रपति से मांग करता है कि मणिपुर की सरकार को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किया जाए और वहां राष्ट्रपति शासन लगाया जाए।

Naval kishore tct :लेखक एवं संकलनकर्ता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button