HimachalHimachalMandi /Chamba /KangraMandi/ Palampur/ Dharamshalaताजा खबरेंदेश

#Saintpaul:*सेंट पॉल विद्यालय पालमपुर में कक्षा दसवी का बार्षिक परिणाम घोषित। परिणाम शत प्रतिशत रहा है*।

 

Tct

सेंट पॉल विद्यालय पालमपुर में कक्षा दसवी का बार्षिक परिणाम घोषित। परिणाम शत प्रतिशत रहा है।

Tct ,bksood, chief editor

ऐतिहासिक विधालय सेंट पॉल पालमपुर में बार्षिक परिणामों में सेंट पॉल स्कूल ने उत्कृष्ट स्थान हासिल किया है। जो कि अपने आप में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। अभी हाल ही में बारहवी और कक्षा दसवी आई सी एस सी के परिणाम ने भी अंक तालिका को बरकरार रखा है। तथा इसी संदर्भ में यह दसवी का परिणाम भी अतुलनीय प्रशंसनीय व सराहनीय रहा हर बर्ष बार्षिक परिणामो में मैरिटों की झड़ी लग जाती है। इस वर्ष भी यह परिणाम देखने को मिला। तथा अंक तालिका मे सेंट पॉल स्कूल हमेशा आगे रहा है। अगर सभी विषयों की बात की जाए तो विषयों में अंको की सूची काविले तारीफ रही। कुल सात विषयों में अंको में मैरिट भी देखने को मिला विषय अंग्रेजी मे कुल 32 मेरिट रही। इसी क्रम में विज्ञान विषय में 35 मैरिट रही हिन्दी विषय में 22 मैरिट, संस्कृत में 32 मैरिट रही। समाजिक विज्ञान में 20 मैरिट रही गणित में 17 मैरिट रही तथा कम्प्यूटर में 42 मैरिट रही है। इसी के साथ प्रत्यूष जरयाल ने 700 में से 667 (95.29) अंक प्राप्त करके विधालय में प्रथम स्थान हासिल किया। जैसमीन नायक ने 700 में से 664 (94.86) अंक हासिल करके दूसरा स्थान, अशिंका ने 700 में से 659 (94.14) अंक प्राप्त करके तीसरा स्थान हासिल किया। कुल 42 छात्रों में से 30 मेरिट में रहे और 12 छात्रों ने प्रथम श्रेणी में उतीर्ण हुए। अंक तालिका में सवसे अधिक अंक प्राप्त करके स्कूल के छात्रों ने अपने अभिभावकों व स्कूल का नाम रोशन किया। साथ ही प्रथम श्रेणी में छात्रों ने अच्छे स्थान प्राप्त किए बात की जाए विषयों में तो सवसे अधिक अंक छात्रों ने कम्प्यूटर सांईस में 100 में 100 अंक सात बच्चों ने प्राप्त किए तथा सामाजिक विज्ञान मे भी छात्रा ने 100 में से 100 अंक लाकर अपने अभिभावकों और विधालय के अध्यापकों को गौरन्वित किया। और विज्ञान विषय में 100 में से 100 अंक लाकर स्कूल के परिणाम में चार चांद लगा दिए। अंको की तालिका में सभी विषयों में सबसे अधिक अंक, जैसे अंग्रेजी में सवसे अधिक अंक 100 मे से 98. गणित में 100 में से 96 और हिन्दी में 100 में से 96 तथा संस्कृत में 97 अंक प्राप्त करके अंको की तालिका को प्रतिभागियों के लिए और ऊंचा कर दिया है।

अंत में विधालय के प्रधानाचार्य ने अपने वक्तव्य में सभी छात्रों और अभिभावकों तथा कडी मेहनत करवाने वाले अध्यापकों को वधाई तथा शुभकामना भी दी। साथ डाइसिस ऑफ अमृतसर के चैयरमैन व विश्प द राइट रेवरेंड मनोज चरण जी ने विधालय को इस अग्रणी कार्य के लिए अध्यापकों को वधाई व शुभकामनाएं भविष्य के लिए दी।

 

 

Ad.
New Nanda Jewellers Palampur
Ad बुड्ढा मल ज्वेलर्स पालमपुर
Ad.Rotary Eye Hospital

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button