Himachalताजा खबरेंदेश

*चण्डीगढ़ की घटना दुर्भाग्यपूर्ण ,शांता कुमार :पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री*

1 Tct

*चण्डीगढ़ की घटना दुर्भाग्यपूर्ण ,शांता कुमार :पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री*

Tct chief editor

पालमपुर 22 फरवरी, 2024- पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शान्ता कुमार ने कहा कि छोटे से चण्डीगढ़ के एक छोटे से चुनाव के कारण पूरे भारत में भाजपा का सिर नीचे हो रहा है। सर्वोच्च न्यायालय से लेकर प्रमुख मीडिया में इसकी चर्चा हो रही है।

उन्होंने कहा चण्डीगढ़ में जिन्होंने भी यह सब किया है वे भाजपा के नही हो सकते, उनके विरूद्ध अतिशीघ्र कठोर कार्यवाही होनी चाहिए। वे भाजपा के मित्र नही भाजपा के शत्रु है।

शान्ता कुमार ने कहा आज भाजपा के प्रयास से पूरा भारत राम मय हो रहा है। राम की अयोध्या पूरे विश्व का महातीर्थ बन गई हैं। लोक सभा चुनाव में इतिहास के सारे रिकार्ड तोड़कर श्री नरेन्द्र मोदी जी तीसरी बार प्रधानमंत्री बन रहे है। भारत विकास की ऊंच्चाईयों को छू रहा है। इस प्रकार के वातावरण में चण्डीगढ़ की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। भाजपा को अतिशीघ्र दोषियों के विरूद्ध ऐसी कार्यवाही करनी चाहिए कि भविष्य में कहीं पर कोई ऐसा साहस न करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button