*सूद सभा पालमपुर को गौरव, ऑस्ट्रेलिया की धरती पर हिंदुत्व की पताका लहरा रहे संजय सूद*
ऑस्ट्रेलियाई पुलिस के पूर्व अधिकारी सोलन के संजय सूद न केवल सामाजिक धार्मिक बल्कि गरीबों की हित के लिए बहुत कार्य करते रहे हैं*


सूद सभा पालमपुर को गौरव, ऑस्ट्रेलिया की धरती पर हिंदुत्व की पताका लहरा रहे संजय सूद

पालमपुर।
सूद सभा पालमपुर तथा संपूर्ण सूद बिरादरी के लिए यह क्षण अत्यंत गर्व, श्रद्धा और भावनाओं से भरा हुआ है कि सभा के सम्मानित सदस्य श्री संजय सूद, जो वर्तमान में ऑस्ट्रेलिया में निवासरत हैं, को 500 हिंदू परिवारों के सामूहिक सहयोग से ऑस्ट्रेलिया के सेंट्रल वेस्ट क्षेत्र में निर्माणाधीन भव्य हिंदू मंदिर का वाइस प्रेसिडेंट नियुक्त किया गया है।
यह मंदिर केवल ईंट-पत्थरों की संरचना नहीं, बल्कि विदेश की धरती पर हिंदू आस्था, संस्कृति और सनातन परंपराओं का सशक्त प्रतीक बनने जा रहा है। इस पावन प्रयास की सराहना ऑस्ट्रेलिया के मेंबर ऑफ पार्लियामेंट द्वारा भी की गई है। उन्होंने कहा कि यह मंदिर आने वाली पीढ़ियों के लिए आस्था का केंद्र बनेगा, जहाँ पूजा-अर्चना, धार्मिक अनुष्ठान, पर्व-त्योहार और सांस्कृतिक गतिविधियाँ नियमित रूप से आयोजित होंगी।
गौरतलब है कि यह मंदिर हिंदू समाज की एकजुटता, त्याग और समर्पण का जीवंत उदाहरण है, जिसे पूर्णतः समाज के आपसी सहयोग से साकार किया जा रहा है। इस महान यज्ञ में श्री संजय सूद की धर्मपत्नी श्रीमती मोनिका सूद भी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं और मंदिर में मैनेजर के रूप में निस्वार्थ भाव से अपनी सेवाएं प्रदान कर रही हैं।
विदेश की भूमि पर सूद बिरादरी के किसी सदस्य का हिंदू धर्म और समाज सेवा से जुड़ी संस्था में इतने महत्वपूर्ण पद पर आसीन होना, न केवल सूद सभा पालमपुर बल्कि समस्त हिंदू समाज के लिए अत्यंत गर्व, सम्मान और प्रेरणा का विषय है। यह उपलब्धि यह दर्शाती है कि हमारी बिरादरी जहां भी रहती है, वहाँ अपनी संस्कृति, संस्कार और धर्म की लौ जलाए रखती है।
यह जानकारी सूद सभा पालमपुर के मीडिया कॉर्डिनेटर डॉ. राजेश सूद द्वारा साझा की गई।
सूद सभा पालमपुर की ओर से श्री संजय सूद एवं श्रीमती मोनिका सूद को सभा के प्रत्येक सदस्य की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दोनों स्वस्थ, दीर्घायु हों और इसी प्रकार हिंदुत्व, सूद बिरादरी व सनातन संस्कृति का नाम देश-विदेश में रोशन करते रहें।
🙏🌺🇮🇳



