#Delhi voilance Tricity times morning news bulletin 23 July 2026
Fresh violence at Delhi youth protest demanding minister's resignation

Tricity times morning news bulletin 23 July 2026
ट्राई सिटी टाइम्स प्रातः कालीन समाचार
आज 23 जुलाई, 2026 गुरुवार आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष नवमी तिथि है |आषाढ़ शुक्ल पक्ष नवमी, सिद्धार्थि संवत्सर विक्रम संवत 2083, शक संवत पराभव 1948, आषाढ़
संकलन : नवल किशोर शर्मा
Tricity times news
*1* सरकार नीट पेपर लीक पर चर्चा को तैयार- लोकसभा में बोले किरेन रिजिजू, कांग्रेस की मांग-धर्मेंद्र प्रधान दें इस्तीफा
*2* ‘वीडियो देखने में दिलचस्पी नहीं’, CJP के प्रदर्शन में लाठीचार्ज के मामले में तुरंत सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार
*3* अनंतनाग के लाल चौक में आतंकी हमला, पुलिस पर फायरिंग, हेड कॉन्स्टेबल की गोली लगने से मौत; हमलावरों की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी
*4* राहुल समेत कांग्रेसी काले कपड़े में संसद पहुंचे, पेपर लीक मामले में विरोध; भाजपा बोली- राहुल गैर-जिम्मेदार, बच्चों के पीछे राजनीति चमका रहे
*5* कॉकरोच पार्टी समर्थकों की पिटाई पर संसद में हंगामा, अखिलेश बोले- बेटियों के कपड़े फाड़े, ये अधिकार किसने दिया; काले कपड़े पहनकर पहुंचे विपक्षी सांसद
*6* CJP का प्रदर्शन, दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन बंद, बंगाल से 2 हजार CRPF जवान आ रहे; कॉकरोच पार्टी बोली- सरकार बातचीत को तैयार
*7* संसद में पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले, राजनीतिक हलकों में बढ़ी चर्चा
*8* शरद पवार और सुप्रिया सुले मंगलवार को जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन में भी शामिल हुए थे। यह प्रदर्शन नीट-यूजी पेपर लीक मामले को लेकर हो रहा है। एनसीपी (एससीपी) ने इस मुद्दे पर छात्रों का समर्थन किया है और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को भी समर्थन दिया है
*9* सुप्रिया सुले ने एक बार फिर एनडीए में शामिल होने या किसी राजनीतिक विलय की अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि पार्टी को किसी भी दल से ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं मिला है
*10* शरद पवार ने केंद्र सरकार से अपील की कि वह छात्रों और नागरिकों की मांगों को संवेदनशीलता के साथ सुने। उन्होंने कहा कि संविधान हर नागरिक को अधिकार देता है और सरकार जनता के प्रति जवाबदेह है। इसलिए शांतिपूर्ण तरीके से विरोध कर रहे लोगों की आवाज को दबाने के बजाय उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई करनी चाहिए।
*11* नीट पेपर लीक मामले को लेकर नई दिल्ली में कांग्रेस नेताओं के प्रदर्शन के बाद लोकसभा में विपक्ष नेता राहुल गांधी आज चार बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे
*12* कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि छात्रों की मांगें जायज हैं। वे अपने अधिकारों के लिए लड़ रहे हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन में कुछ भी अलोकतांत्रिक नहीं है। वहीं, उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों और संसद में जो हो रहा है वह अलोकतांत्रिक है।
*13* पटना के जेपी गोलंबर पर पेपर लीक के विरोध और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन उग्र हो गया। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प व पथराव के बाद हालात नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और पानी की बौछार की। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है
*14* गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में वांगचुक की तबीयत स्थिर, ड्रिप के जरिए लिक्विड डाइट देने की चर्चा; अभी तक हेल्थ बुलेटिन जारी नहीं हुआ
*15* अमेरिका ने ईरान के 5 शहरों पर बम बरसाए, लगातार 11वीं रात हमला; जंग में US ₹3.6 लाख करोड़ खर्च कर चुका
*16* MP-राजस्थान समेत 5 राज्यों में बारिश का अलर्ट, यूपी के गांवों में मगरमच्छ घुसे, असम में 5 लाख+ लोग बाढ़ से प्रभावित; केदारनाथ-वैष्णोदेवी यात्रा रुकी
*17* बड़ी गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है भारतीय शेयर बाजार सेंसेक्स निफ्टी दोनों लाल निशान पर, सोना चांदी चमके, कच्चे तेल में तेजी !





