#Mumbai :Tricity times morning news bulletin 31 July 2026
Bhiwandi building collapse: Death toll rises to nine as NDRF continues search and rescue operations

Tricity times morning news bulletin 31 July 2026
ट्राई सिटी टाइम्स प्रातः कालीन समाचार
आज 31 जुलाई, 2026 शुक्रवार श्रावण माह के कृष्ण पक्ष द्वितीया तिथि है |श्रावण कृष्ण पक्ष द्वितीया, सिद्धार्थि संवत्सर विक्रम संवत 2083, शक संवत पराभव 1948, आषाढ़ |आज है जाया पार्वती व्रत समाप्त
संकलन : नवल किशोर शर्मा
Tricity times news
Breaking : अपुष्ट समाचारों के अनुसार भारत में बढ़ सकती है लोकसभा तथा विधानसभा क्षेत्रों की संख्या ! प्राथमिक स्तर के डीलिमिटेशन प्रैक्टिस पर कार्य कर रही है भारत की प्रशासनिक मशीनरी !
ब्रेकिंग 2… cjp आंदोलन के बाद प्रधानमंत्री तथा अन्य वरिष्ठ राजनेताओं पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने पर विभिन्न आंदोलनकारियों संग जनता द्वारा सार्वजनिक मारपीट ! विभिन्न युवक हुए गुस्साई भीड़ के थप्पड़ों मुक्कों आदि के शिकार !
ब्रेकिंग 3… cjp आंदोलन के दौरान विभिन्न आंदोलनकारियों के चेहरों की फेस मैपिंग के बाद दिल्ली पुलिस द्वारा दिया जाने लगा है कार्यवाही को अंजाम ! सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले चिन्हित चेहरों को ढूंढ ढूंढ कर न्यायिक प्रक्रिया के अंतर्गत लाने हेतु तलब किए जाने की प्रक्रिया हुई शुरू ! सबसे अधिक उपद्रवी दिल्ली तथा उत्तर प्रदेश के पाए गए हैं !
बॉलीवुड ब्रेकिंग… रामायण मूवी बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने को तैयार
‘रामायण’ का ट्रेलर रिलीज! रणबीर बने श्रीराम, यश के रावण अवतार ने मचाया तहलका
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ का धमाकेदार ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है. ट्रेलर में श्रीराम के किरदार में रणबीर कपूर की सादगी और गरिमा दर्शकों का दिल जीत रही है, जबकि रावण के रूप में यश का दमदार और खौफनाक लुक सबसे ज्यादा चर्चा बटोर रहा है. वहीं माता सीता के किरदार में साई पल्लवी की खूबसूरती और भावपूर्ण अभिनय भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है. ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर इसकी जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है!
* ब्रेकिंग पंजाब अपडेट… चुनाव से पहले पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रही कलह
फिरोजपुर सांसद शेर सिंह घुबाया ने दिया बड़ा बयान, कहा-‘पीसीसी चीफ राजा वडिंग नहीं कर रहे सही काम, इसलिए उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए, पंजाब के लोग वडिंग से बहुत नाराज है’!
Tricity times news
*1* राज्यसभा में पेपर लीक से जुड़ा संशोधन बिल पेश, संसद में PM मोदी ने हाईलेवल मीटिंग की; कैबिनेट मंत्री, NSA डोभाल शामिल हुए
*2* खड़गे बोले-12 साल में सवा लाख छात्रों ने सुसाइड किया, नए बिल में आंकड़ों के अलावा कुछ भी नया नहीं; इससे पेपर चुराने वाले बचते रहेंगे
*3* राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे जब बोल रहे थे, सभापति सीपी राधाकृष्णन ने उनसे पूछा कि आपको और कितना समय चाहिए, बता दीजिए. उन्होंने कहा कि समय पूरा हो गया है, इसलिए पूछ रहा हूं. इस पर खड़गे ने कहा कि आप जितना दे दें. इस पर सदन में ठहाके लगे. इसके बाद खड़गे ने अपनी बात जारी रखी और पेपर लीक को लेकर केंद्र सरकार और गृह मंत्री अमित शाह पर जमकर निशाना साधा.
*4* नेता सदन जेपी नड्डा ने खड़गे की स्पीच में असंसदीय शब्द के इस्तेमाल का दावा करते हुए चेयरमैन से इसे एक्सपंज करने की मांग की
*5* खरगे की मनुस्मृति वाली टिप्पणी पर राज्यसभा में हंगामा, नड्डा बोले- जो कहा प्रमाणित करें
*6* सरकार ने माना- ई-20 पेट्रोल से BS-3 गाड़ियों को नुकसान, राज्यसभा में गडकरी बोले- कुछ रबर पार्ट्स बदलने पड़ सकते हैं, इंजन बदलने की जरूरत नहीं
*7* सुप्रीम कोर्ट बोला-पैलेट गन से घायल प्रदर्शनकारियों का इलाज कराएं, दिल्ली सरकार को आदेश; केंद्र जंतर-मंतर प्रोटेस्ट में इस्तेमाल हथियारों का रिकॉर्ड रखे
*8* संसद में गृह मंत्री की गैरमौजूदगी पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल, पूछा- सदन आने से क्यों डर रहे हैं?
*9* शिक्षा में भ्रष्टाचार गहरा’: एमएच-सीईटी विवाद पर कांग्रेस ने उठाए सवाल; कहा- प्रधान का इस्तीफा बस शुरुआत है
*10* CJP प्रमुख अभिजीत दीपके ने एंटी-पेपर लीक बिल को महज दिखावा बताया है। उनका कहना है कि नीयत के बिना कोई कानून सफल नहीं हो सकता।
*11* पूर्व-बस ड्राइवर के घर 28 करोड़ कैश, 15kg सोना मिला, नोट गिनते-गिनते 5 मशीनें खराब हुईं, आरोपी गिरफ्तार; बंगाल के बीरभूम का मामला
*12* दतिया उपचुनाव- अब तक 50% से ज्यादा वोटिंग, BJP कैंडिडेट बोले- विकास-सुशासन के लिए कमल; कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा- भाजपा का अहंकार टूटेगा
*13* जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में लैंडस्लाइड, केदारनाथ यात्रा रोकी गई, श्रद्धालुओं को रोका, हरिद्वार में कांवड़िया बहा; राजस्थान समेत 16 राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट
*14* अजिंक्य रहाणे का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, भावुक हुए, बोले- अब नया पड़ाव; 2020 में कप्तानी की, मेलबर्न में सेंचुरी, सीरीज 2-1 से जीते
*15* सेंसेक्स 274 अंक चढ़कर 77,928 पर बंद, निफ्टी 67 अंक ऊपर 24,317 पर पहुंचा, ऑटो और IT शेयर्स में ज्यादा खरीदारी रही
*16* भारत में सोने की मांग में 6% की गिरावट, अप्रैल-जून तिमाही में 131.4 टन खपत रही, कस्टम ड्यूटी बढ़ने और PM मोदी की अपील का असर




