Tricity times morning news bulletin 21 August 2026
AppFormer Pakistan PM Imran Khan Back In Jail, Hours After He Was Shifted To HospitalKhan has been imprisoned since August 2023. He says the cases against him are politically motivated, an accusation the government denies.


Tricity times morning news bulletin 21 August 2026
ट्राई सिटी टाइम्स प्रातः कालीन समाचार
आज 21 अगस्त, 2026 शुक्रवार श्रावण माह के शुक्ल पक्ष नवमी तिथि है |श्रावण शुक्ल पक्ष नवमी, सिद्धार्थि संवत्सर विक्रम संवत 2083, शक संवत पराभव 1948, श्रावण
संकलन : नवल किशोर शर्मा
Tricity times news
*1* अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- कांग्रेस ने वंदे मारतम् के दो टुकड़े किए, देश विरोधी फैसला लिया
*2* उन्होंने कहा, मैं देश को याद दिलाना चाहता हूं कि 1937 में मुसलमानों को खुश करने के लिए वंदे मातरम को बांटकर कांग्रेस ने देश के बंटवारे की नींव रखी थी। अमित शाह ने कहा, आज नरेंद्र मोदी सरकार ने राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने के लिए कांग्रेस की इस गलती को सुधार दिया है और इसे कानूनी आधार भी दिया है।
*3* अमित शाह की बैठक में दिखा साउथ का ‘पावर शो’, एक मंच पर थलपति विजय, शिवकुमार और चंद्रबाबू नायडू
*4* कांग्रेस नेता सज्जन कुमार का तिहाड़ में निधन, सिख विरोधी दंगों में उम्रकैद काट रहे थे; 3 केस में से एक में बरी, 2 में दोषी थे
*5* सज्जन कुमार को पहली बार दिल्ली कैंट इलाके में 1984 के दंगों के दौरान पांच सिखों की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा मिली थी। यह मामला एक और दो नवंबर 1984 को दिल्ली के राजनगर इलाके में हुई हिंसा से जुड़ा था। इस घटना में पांच सिखों की हत्या हुई थी और एक गुरुद्वारे को भी जला दिया गया था।
*6* पूर्व पीएम राजीव गांधी की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। बता दें कि राजीव गांधी अपनी मां और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की मौत के बाद 1984 में भारत के प्रधानमंत्री बने थे। हालांकि उन्हें भी एक आत्मघाती हमले में अपनी जान गंवानी पड़ी थी।
*7* पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर लिखा, ‘भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। भारत की विकास यात्रा में उनका भी अहम योगदान रहा है
*8* राजीव गांधी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे राहुल गांधी इस दौरान बेहद ही भावुक नजर आए। पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि देने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक बेहद ही भावुक पोस्ट किया। इसमें उन्होंने लिखा, ‘भारतीयों के बीच सद्भावना, हर दिल में करुणा और, हर नागरिक को न्याय और लोकतंत्र में समान अधिकार.. पापा, आपकी ये सीख मेरी शक्ति है और आपकी यादें मेरी हिम्मत। आपके सपनों का भारत बनाने का संकल्प हमेशा मेरा मार्गदर्शन करता रहेगा।
*9* राहुल बोले- सरकार बैकफुट पर, हमें आक्रामक रहना है, एकता हमारी पार्टी की ताकत, TMC को देखिए कैसे बिखर गई
*10* कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा कि उन्हें गर्व है कि उनकी मां सोनिया गांधी की आत्मकथा इस साल के अंत में प्रकाशित होने के बाद उन करोड़ों लोगों तक पहुंचेगी, जो उनसे प्यार करते हैं। उन्होंने कहा कि वह जानते हैं कि अपने निजी जीवन को हमेशा पर्दे में रखने वाली उनकी मां के लिए दुनिया के सामने अपनी खूबसूरत कहानी रखना कितना कठिन रहा होगा।
*11* 35 साल बाद भी मां के दर्द को नहीं भूले राहुल, सोनिया की किताब पर हुए भावुक; बोले- ‘पापा आज मुस्कुरा रहे होंगे
*12* आज राजनाथ-कोइजुमी वार्ता: चीन की चेतावनी के बीच बढ़ेगी भारत-जापान साझेदारी, ड्रैगन असहज
*13* अभिजीत दीपके ने महाराष्ट्र के सरकारी स्कूलों की बदहाल स्थिति को लेकर शिक्षा मंत्री दादा भुसे के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने बुनियादी सुविधाओं, सुरक्षित परिवहन और स्कूलों में सुरक्षा की कमी पर सरकार को घेरा तथा मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों से अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ाने की अपील की।
*14* तुकाराम मुंढे का असर? स्कूलों से वड़ा पाव-समोसा बाहर, इडली ने ली जगह; छाछ पी रहे बच्चे
*15* लखनऊ में SBI-अफसर ने बैंक अफसर पत्नी की हत्या की, घर जाकर बहन को मार डाला, फिर खुद को गोली से उड़ाया
*16* दिल्ली-NCR में बारिश,MP के कई जिलों में बाढ़ के हालात, प्रयागराज में 5 फीट पानी भरा, 2000 स्टूडेंट्स ने हॉस्टल छोड़ा; उत्तराखंड में 4 मौतें
*17* होर्मुज में अमेरिका पर ईरान भारी पड़ रहा, ट्रम्प की धमकी के बावजूद जहाज ईरानी रूट से जा रहे, सिर्फ 3 ने ओमानी रास्ता चुना
*18* सेंसेक्स में 500 अंक से ज्यादा की बढ़त, 77,400 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 100 अंक चढ़ा; IT और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा खरीदारी




