#Mohali:Tricity times morning news bulletin 16 October 2026
Mohali police arrest 3, seize10 pistols and 20 cartridges


Tricity times morning news bulletin 16 October 2026
ट्राई सिटी टाइम्स प्रातः कालीन समाचार
आज 16 अक्टूबर, 2026 शुक्रवार आश्विन माह के शुक्ल पक्ष षष्ठी तिथि है | आश्विन शुक्ल पक्ष षष्ठी, सिद्धार्थि संवत्सर विक्रम संवत 2083, शक संवत पराभव 1948, आश्विन |आज है षष्टी तथा सरस्वती आवाहन
संकलन : नवल किशोर शर्मा
Tricity times news
*1* सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को फटकारा, मार्च पर CJI बोले- कोई भी हमें धमका नहीं सकता, नोटिस भी जारी
*2* सुप्रीम कोर्ट ने मान ली राहुल गांधी की याचिका, ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब
*3* लेह: प्रधानमंत्री मोदी ने लेह एयरपोर्ट के नए पैसेंजर टर्मिनल का उद्घाटन किया, दी पांच बड़ी सौगातें
*4* लद्दाख- PM मोदी ने ₹3350 करोड़ के प्रोजेक्ट शुरू किए, नया एयरपोर्ट टर्मिनल, 298km रोड और देश का पहला पेट्रोग्लिफ संरक्षण पार्क का उद्घाटन किया
*5* दिल्ली-व्यापारी संघ की CJP के प्रदर्शन पर रोक की मांग, दावा- 10 अक्टूबर को 2000 करोड़ का नुकसान; कॉकरोच पार्टी ने 16 अक्टूबर को प्रोटेस्ट बुलाया
*6* CJP फाउंडर अभिजीत दीपके और नेहा बोरा प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे, कॉकरोच पार्टी ने 16 अक्टूबर को प्रोटेस्ट बुलाया; व्यापारी संघ की प्रदर्शन पर रोक की मांग
*7* कॉकरोच पार्टी-AISA की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, प्रदर्शनकारी पहुंचे, नारेबाजी की; नेहा बोरा बोलीं- हिरासत-मारपीट से आंदोलन नहीं रुकेगा
*8* दुनिया के सामने उजागर हुआ बस्तर का दर्द’: 31 मार्च को भारत से खत्म हुआ नक्सलवाद, पीड़ितों से बोले अमित शाह
*9* छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभावित लोगों और अन्य दिव्यांगजनों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शाह ने बात की। इस कार्यक्रम का आयोजन सेवा संकल्प अभियान के तहत किया गया। tricity times इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकार प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में, पूरे देश में इस तरह के ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाए जा रहे हैं। मुझे खुशी है कि इसके तहत छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के कारण दिव्यांग हुए आदिवासियों को कृत्रिम अंग उपलब्ध कराए जा रहे हैं।’
*10* सुप्रीम कोर्ट का आदेश- CJP प्रोटेस्ट का CCTV सुरक्षित रखें, प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई पर केंद्र को नोटिस; मेट्रो-इंटरनेट बंद करने पर सरकार माफी मांग चुकी
*11* कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में उसके माता-पिता को हिरासत में लिए जाने पर मोदी सरकार को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पीड़ितों की आवाज दबा रही है। अंकिता के माता-पिता दुष्यंत गौतम की सिक्किम के राज्यपाल पद पर नियुक्ति रोकने और सीबीआई जांच पूरी होने तक इंतजार की मांग कर रहे हैं।
*12* भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष रूप कुमारी चौधरी के नेतृत्व में महिला सांसदों का प्रतिनिधिमंडल लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मिलकर यौन उत्पीड़न मामले में कांग्रेस सांसद बिमोल अकोइजम पर कार्रवाई की मांग करेगा। एक दिन पहले राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष से भी कार्रवाई की मांग की गई।
*13* ‘सत्ता परिवर्तन है मकसद’, बांग्लादेश ने रास्ता दिखाया वाले वीडियो पर बीजेपी का नेहा बोरा पर हमला
*14* 1 नवंबर से फोन-स्क्रीन पर कॉलर का नाम दिखाना जरूरी, जिस ID से सिम खरीदी, वही नाम डिस्पले होगा; फर्जी कॉल पहचानने में मदद मिलेगी
*15* काशी में सीएम योगी का संदेश: धन के निमित्त धर्म नहीं त्यागूंगा और छिड़ गया युद्ध तो बम-गोले भी दागूंगा
*16* सोना 5 दिन में ₹3,866 और चांदी ₹14,011 सस्ती, 10 ग्राम गोल्ड ₹1.46 लाख पर आया, चांदी ₹2.07 लाख पहुंची
*17* सेंसेक्स 1550 अंक चढ़कर 74 हजार के पार पहुंचा, कच्चा तेल सस्ता होने से निफ्टी में भी 400 अंकों की तेजी; आईटी और ऑटो शेयरों में खरीदारी
*18* पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 की मौत, 28 बच्चे और महिला टीचर की जान गई, 40 से ज्यादा बच्चे गम्भीर घायल




